नई दिल्ली, मई 15। आज के समय में रिटायरमेंट के लिए पैसों की तैयारी करना बहुत जरूरी है। क्योंकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। जो चीज आज 100 रु में मिल रही है, वो कल 120-140 रु तक पहुंच जाएगी। महीना दर महीना और साल दर साल आपका मासिक खर्चा बढ़ता चला जाएगा। फिर रिटायरमेंट के बाद या हो सकता है उससे पहले ही मासिक खर्च के लिए आपको ज्यादा पैसों की जरूरत होगी। इससे बचने का कोई रास्ता नहीं है। हां, आप एक्स्ट्रा पैसों का इंतजाम जरूर कर सकते हैं। निवेश कीजिए और मासिक इनकम का इंतजाम कीजिए। कई स्कीम रेगुलर इनकम वाली होती हैं। इनमें आपको हर महीने कुछ हजार रु बतौर इनकम या पेंशन मिलते हैं। एलआईसी के पास भी ऐसी कई स्कीमें हैं। इन्हीं में से एक ही जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं।
क्या है एलआईसी की स्कीम
एलआईसी की जिस स्कीम की डिटेल हम आपको यहां देने जा रहे हैं उसका नाम है जीवन शांति पॉलिसी। इस पॉलिसी में निवेश करने पर आपको हर महीने 9000 रु की पेंशन मिलेगी। अहम बात यह है कि ये पैसा आपको जीवन भर मिलेगा। यानी इस स्कीम में यदि आप पैसा लगाएं तो आपको हर महीने पूरी जिंदगी 9000 रु मिलते रहेंगे। आगे जानिए बाकी डिटेल।
एक बार देना होगा प्रीमियम
एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी में सबसे खास बात यह है कि आपको हर महीने 9000 रु की पेंशन पाने के लिए सिर्फ एक ही बार पैसा देना होगा। यानी आप एक बार पैसा देकर ही हर महीने 9000 रु की पेंशन पा सकते हैं। हर महीने 9000 रु मासिक खर्च के लिए बहुत अच्छी रकम है। इससे आप अपनी जरूरत के कई काम पूरे कर सकेंगे।
कब से मिलेगी पेंशन
एलआईसी की जीवन शांति पॉलिसी में पेंशन के 2 ऑप्शन होते हैं। पहला है इमीडिएट यानी तुरंत और डिफर्ड यानी कुछ समय बाद पेंशन लेने का विकल्प। जैसा कि इन दोनों विकल्पों के नाम से पता चलता है कि इमीडिएट में तुरंत पेंशन मिलनी शुरू होएगी। डिफर्ड में कुछ समय बाद पेंशन मिलनी शुरू होगी। मगर यदि आप फौरन पेंशन पाना चाहें तो आपकी आयु अधिकतम 85 साल होनी चाहिए।
कितने साल बाद पेंशन पाने के ऑप्शन
आप कब से पेंशन लेना चाहते हैं आपको इसके लिए भी अलग से ऑप्शन दिए जाते हैं। आप पेंशन पाना 5, 10, 15 या 20 साल बाद भी शुरू कर सकते हैं। आप जितने साल बाद का ऑप्शन चुनेंगे, आपको उसी समय पेंशन मिलनी शुरू जाएगी। आप चाहें तो सिंगल प्रीमियम देकर तुरंत ही पेंशन लेना शुरू कर सकते हैं। मगर उस स्थिति में प्रीमियम की रकम बहुत अधिक होगी।
जानिए कितना होगा प्रीमियम
एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी में यदि कोई 30-35 साल का व्यक्ति एक साथ सिर्फ 5 लाख रु निवेश कर दे तो उसे हर महीने 9000 रु मिलेंगे। मगर उसे 20 साल पेंशन लेना शुरू करने वाला ऑप्शन चुनना होगा। यानी करीब 50-55 की आयु से बाकी जीवन भर उसे हर महीने 9000 रु मिलते रहेंगे। सालाना यह रकम करीब 1.05 लाख रु होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications