नई दिल्ली, फरवरी 7। देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंरनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आईपीओ अगले महीने आज सकता है। बता दें कि एलआईसी के आईपीओ में इसके पॉलिसीधारकों के लिए शेयरों का एक हिस्सा आरक्षित रहेगा। अनुमान है कि एलआईसी के आईपीओ में इसके पॉलिसीधारकों के लिए 10 फीसदी शेयर आरक्षित रहेंगे। इसके पॉलिसीधारकों को एक और फायदा मिल सकता है। दरअसल आईपीओ में पॉलिसीधारकों को छूट के साथ शेयर बेचे जा सकते हैं। जी हां एलआईसी आईपीओ में कंपनी के पॉलिसीधारकों को छूट पर शेयर दिए जा सकते हैं। आगे जानिए बाकी डिटेल।
इसी हफ्ते करेगी आवेदन
एलआईसी का आईपीओ अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसी सप्ताह अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल करना चाहती है। इसी हफ्ते ये सेबी के पास आईपीओ लाने की मंजूरी के लिए आवेदन करेगी। सूत्रों के हवाले से ईटी नाउ ने बताया कि एलआईसी आगामी आईपीओ में अपने पॉलिसीधारकों को 5 फीसदी की छूट पर शेयर दे सकती है।
इन लोगों को भी मिलेगा फायदा
इसके अलावा, एलआईसी अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस 10 फरवरी को दाखिल कर सकती है। एलआईसी के आईपीओ में रिटेल निवेशकों और कर्मचारियों को भी प्राइस बैंड में कुछ रियायत दी सकती है। पिछले हफ्ते निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांता पांडे ने संकेत दिया था कि सरकारी बीमा कंपनी इस सप्ताह अपना डीआरएचपी दाखिल कर सकती है।
कितनी है वैल्यू
पांडे ने हाल ही में एक साक्षात्कार में यह भी बताया कि एलआईसी की एम्बेडेड वैल्यू 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। बता दें कि डीआरएचपी सरकार की उस हिस्सेदारी का खुलासा करेगी जिसे आईपीओ के माध्यम से वो एलआईसी में बेचेगी। एक अनुमान के मुताबिक, सरकार आईपीओ में 5-7 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है, जिससे इश्यू से 65,000-75,000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकें।
पॉलिसीधारक करें ये काम
एलआईसी ने कहा है कि आईपीओ में भाग लेने के लिए, पॉलिसीधारकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी पैन डिटेल कंपनी के रिकॉर्ड में अपडेट की गयी हों। भारत में किसी भी आईपीओ में आवेदन तभी संभव है जब आपके पास वैध डीमैट खाता हो। यानी यदि आप एलआईसी के पॉलिसीधारक हैं तो आपके पास डीमैट खाता होना चाहिए और एलआईसी के पास आपकी पैन डिटेल अपडेट होनी चाहिए। एक और बात कि पैन-आधार लिंकिंग की समय सीमा, जो 30 सितंबर 2021 थी उसे 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया था। पैनकार्ड धारकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वे अपनी जीवन बीमा पॉलिसियों (एलआईसी) को पैन से जोड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications