नई दिल्ली, जुलाई 12। वैसे तो भारतीय जीवन बीमा निगम के पास कई ऐसी पॉलिसी हैं जो रिस्क कवर में निवेश पर अच्छा रिटर्न देती हैं। हालांकि, बहुत सारे इन्वेस्टर सुरक्षा कवर और सामान्य निवेश के लिए अलग-अलग निवेश करते हैं। निवेशक सुरक्षा और रिटर्न के लिए निवेश को मिलना नहीं चाहते। ऐसे सभी निवेशकों के लिए एलआईसी की एक खास पॉलिसी है। इस पॉलिसी का नाम है जीवन मंगल पॉलिसी। इस योजना में निवेशक को 60 रुपए के मंथली प्रीमियम भरनी होती है। जीवन मंगल पॉलिसी के तहत इन्वेस्टर 50,000 रुपये तक का प्रोटेक्शन ले सकते हैं।
नई जीवन मंगल पॉलिसी
एलआईसी की नई जीवन मंगल योजना एक प्रोटेक्शन प्लान है। इस प्रोटेक्शन प्लान का सबसे बड़ा फायदा है कि मैच्योरिटी के बाद आपका पूरा पैसा वापस हो जाता है। जीवन मंगल पॉलिसी में निवेशक को एक्सीडेंट बेनिफिट भी मिलता है। अगर दुर्घटना में निवेशक की मृत्यु हो जाती है तो दोगुना रिस्क कवर मिलता है। एलआईसी की यह पॉलिसी एक व्यक्तिगत, जीवन और माइक्रो इंश्योरेंस प्लान है।
प्रीमियम जमा करने में आसानी
एलआईसी की जीवन मंगल योजना एक टर्म प्लान है। इस योजना की खास बात यह है कि आप अपने सुविधा अनुसार सालाना, छमाही, तिमाही, मंथली, 15 दिन में या हर सप्ताह प्रीमियम जमा कर सकते हैं। इस पॉलिसी में न्यूनतम सम एश्योर्ड 10,000 रुपये का है और अधिकतम सम एश्योर्ड 50,000 रुपये तक का हो सकता है।
18 साल है न्यूनतम उम्र
इस नई बीमा पॉलिसी को लेने के कि न्यूनतम उम्र 18 साल है। निवेश करने के लिए आपकी अधिकतम उम्र 55 साल तक होनी चाहिए। इस बीमा की मैच्योरिटी पीरियड आपके 65 साल के पूरा होने पर होती है। अगर पॉलिसी टर्म की बात करे तो रेगुलर प्रीमियम प्लान के लिए यह 10 से 15 साल है और सिंगल प्रीमियम योजना के लिए यह 5 से 10 साल है।
यह टैक्स सेविंग पॉलिसी है
नई जीवन मंगल पॉलिसी एक टैक्स बचत स्कीम भी है। अगर आप इस योजना में इन्वेस्ट करते हैं तो आपको इनकम टैक्स के नियम 80C के तहत इनकम टैक्स में छूट मिलेगी। जीवन मंगल योजना के मैच्योरिटी पर आपको जो पैसा मिलेगा उसपर भी आपको टैक्स नहीं देना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
