नई दिल्ली, जुलाई 14। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने 1 जुलाई 2021 से सरल पेंशन योजना शुरू की है। यह भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार एक स्टैंडर्ड इंस्टैंट एन्युटी योजना है। इस स्कीम में पॉलिसीधारक के पास एकमुश्त राशि का भुगतान करके पेंशन पाने का ऑप्शन होता है। यानी आप चाहें तो सिर्फ एक बार प्रीमियम देकर पेंशन हासिल करना शुरू कर सकते हैं। जानते हैं इस प्लान की पूरी डिटेल।
कैसे खरीदें ये प्लान
इस प्लान को आप एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in के माध्यम से ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि आपको प्रीमियम देकर तुरंत पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो जो भी नॉमिनी होगा, उसे जमा किया गया प्रीमियम का सारा पैसा लौटा दिया जाएगा।
जानिए पेंशन का नियम
सरल पेंशन योजना का पेंशन से जुड़ा नियम यह है कि जितनी पेंशन आपको शुरुआत में मिलेगी, उतनी ही पूरे लाइफटाइम मिलती रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना को आप दो तरीकों से ले सकते हैं। इनमें पहला ऑप्शन है सिंगल लाइफ। ये एक ऐसा ऑप्शन है, जिसके तहत योजना केवल एक व्यक्ति के नाम पर होगी। जब तक वे जीवित है पेंशन मिलती रहेगी। पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद प्रीमियम का पैसा नॉमिनी को मिल जाएगा।
जानिए दूसरा ऑप्शन
दूसरा ऑप्शन है जॉइंट लाइफ। इसमें पति-पत्नी दोनों को कवरेज मिलती है। पहले प्राइमरी पॉलिसीधारक को पेंशन मिलेगी और उनके गुजर जाने के बाद जीवनसाथी को पेंशन मिलनी शुरू होगी। फिर उनके गुजर जाने के बाद नॉमिनी को प्रीमियम का पैसा दे दिया जाएगा। बताते चलें कि इस योजना को लेने के लिए कम से कम आयु 40 साल और ज्यादा से ज्यादा 80 साल होनी चाहिए।
कैसे मिलेगी पेंशन
यदि कोई 40 साल का व्यक्ति 10 लाख रु का सिंगल प्रीमियम सरल पेंशन योजना में निवेश करे तो उसे तुरंत पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। पेंशन सालाना होगी 50250 रु। अगर आप पॉलिसी अवधि में चाहें तो पैसा वापस ले सकते हैं। उस स्थिति में आपको प्रीमियम में से 5 फीसदी कटौती के बाद बाकी पैसा वापस लौटा दिया जाएगा। यदि किसी बीमारी के कारण आपको पैसा चाहिए तो आप इस योजना के बीच में पैसा ले सकते हैं।
कम से कम कितनी पेंशन
इस योजना में कम से कम पेंशन मासिक 1000 रु है। आपको तीन महीनों में 3000 रु और 6 महीनों में 6000 रु और सालाना कम से कम 12000 रु की पेंशन मिलेगी। एक और अच्छी बात यह है कि आप इसे 6 महीने बाद सरेंडर कर सकते हैं। सरल जीवन पॉलिसी पर आप लोन भी ले सकते हैं। मगर लोन भी आपको पॉलिसी लेने के 6 महीने बाद मिलेगा। मालूम हो कि एलआईसी की ऐसी और भी पॉलिसी हैं, जिनमें आपको सिंगल प्रीमियम देकर तुरंत ही पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। ऐसी पॉलिसियों में कई ऑप्शन होते हैं, जिनमें एक ऐसा ऑप्शन होता है, जिसके तहत आपको सिंगल प्रीमियम देकर ही पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications