नई दिल्ली, सितंबर 06। जब भी बीमा पॉलिसी खरीदने की बात आती है तो भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भारतीय लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प है। एलआईसी ने व्यक्तियों के एक विशिष्ट समूह के लिए विशिष्ट योजना तैयार की हैं। दो साल पहले विश्व में कोविड -19 महामारी के प्रभावों के बाद, लोगों ने जीवन बीमा कराने की आवश्यकता को समझा है। करोना के दौरान लोगों ने यह महसूस किया कि बीमा पॉलिसी मददगार साबित होती है क्योंकि यह वित्तीय स्थिरता लाती है और संकट के समय में साथ देती है।
जीवन सरल योजना
जब परिवार की वित्तीय सुरक्षा की बात आती है, तो एलआईसी जीवन सरल योजना सबसे सुरक्षित विकल्प है। एलआईसी जीवन सरल एक बंदोबस्ती योजना है जहां बीमा खरीदार के पास प्रीमियम भुगतान की राशि और मोड चुनने का विकल्प होता है। 40 वर्ष से 80 वर्ष की आयु के लोग इस योजना के लिए पात्र हैं।
एक मुश्त जमा होती है राशि
एलआईसी वेबसाइट के मुताबिक, एलआईसी जीवन सरल योजना भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के दिशानिर्देशों के अनुसार एक मानक तत्काल वार्षिकी योजना है। इसमें सभी जीवन बीमाकर्ताओं के लिए समान नियम और शर्तें होती हैं। इस योजना के तहत, पॉलिसीधारक के पास एकमुश्त राशि के भुगतान के बाद दो उपलब्ध विकल्पों में से वार्षिकी का प्रकार चुनने का आप्शन होता है।
मिलती है गारंटी
पॉलिसी की शुरुआत में एन्यूटी दरों की गारंटी दी जाती है और वार्षिकी पूरे जीवन काल में देय होती हैं। एलआईसी ने कहा है कि इस योजना को एलआईसी की वेबसाइट www.licindia.in के माध्यम से ऑफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। एलआईसी सरल पेंशन योजना निवेशकों को केवल एक प्रीमियम का भुगतान करके हर महीने 12,000 रुपये प्राप्त करने का अवसर देती है। पॉलिसीधारक इस योजना के तहत मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं। पेंशन मिलना तब शुरू होगी जब पॉलिसीधारक या नॉमिनी 60 साल का हो जाएगा।
दो विकल्प होते हैं उपलब्ध
खरीद मूल्य के 100 प्रतिशत की वापसी के साथ जीवन वार्षिकी- पॉलिसी के लाभ निवेशक तक सीमित होते हैं। इस विकल्प के साथ पॉलिसीधारक के जीवित रहने तक मासिक भुगतान का वादा है। दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में नॉमिनी को 100 प्रतिशत रिटर्न विकल्प के साथ जीवन वार्षिकी में प्रीमियम प्राप्त होता है।
अंतिम उत्तरजीवी की मृत्यु पर खरीद मूल्य के 100 प्रतिशत की वापसी के साथ संयुक्त जीवन अंतिम उत्तरजीवी वार्षिकी- विकल्प एक जोड़े (पति और पत्नी) को पेंशन का लाभ उठाने की अनुमति देता है। हालांकि, इस मामले में, अंतिम जीवित पति या पत्नी की मृत्यु के बाद नामांकित व्यक्ति को प्रीमियम मिलता है। यह भी ध्यान रखे कि पॉलिसीधारक इस योजना के शुरू होने के 6 महीने बाद ऋण ले सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications