नई दिल्ली, सितंबर 14। भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए बेहतरिन ऑफर लाती रहती है। अब एसआईसी ने बंद हो चुकी पॉलिसी को कम जुर्माने के साथ शुरू करने का मौका दिया है। एलआईसी के इस योजना की मदद से ग्राहक अपनी बंद हो चुकी पॉलिसीयों को फिर से शुरू कर सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि यूनिट लिक्ंड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) को छोड़कर बाकि सभी बंद हुई पॉलिसी को दोबारा शुरू किया जा सकता है।
कब है डेडलाइन
अगर आपने एलआईसी की कोई पॉलिसी किसी कारण से बंद कर दी हो, तो आप अब बहुत ही कम जुर्माना देकर 24 अक्टूबर तक उसे शुरू करा सकते हैं। एलआईसी अपने ग्राहकों को लेट फीस पर 30 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। 24 अक्टूबर तक कोई भी निवेशक प्रीमीयम के साथ लेट फीस भरकर अपनी बंद हुई पॉलिसी को फिर से शुरू कर सकता है। लेट पर लगने वाला फाइन और उसपर मिलने वाला छूट पॉलिसी के प्रकार और उसके प्रीमियम पर निर्भर करती है।
छूट देने के क्या है मानक
अगर किसी निवेशक की पॉलिसी लैप्स हो चुकी है और पॉलिसी का प्रीमीयम फीस एक लाख रुपए का है, इस स्थिति में निवेशक को लेट फीस में 20 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। यह छूट 2 हजार रुपए तक की होगी। अगर पॉलिसी का प्रीमीयम फीस 1 लाख से तीन लाख रुपए के बीच है तो निवेशक को लेट फीस पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। तीन लाख रुपए की प्रीमीयम वाली पॉलिसी पर लेट फाइन में 30 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
कब बंद हो जाती है पॉलिसी
आरडीएआई के नियम के मुताबिक कोई भी बीमा पॉलिसी तब बंद हो जाती है जब ग्रेस की अवधि के समय प्रीमीयम का भुगतान नहीं किया गया है। तिमाही, छमाही और सालाना प्रीमीयम भरने वाले निवेशकों के लिए ग्रेस पीरियड 30 दिन का होता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
