नई दिल्ली, मई 30। भारत की प्रमुख बीमा कंपनी एलआईसी ने एक नई पॉलिसी 'बीमा रत्न' लॉन्च की है जो प्रोटेक्शन और सेविंग्स प्रदान करना चाहती है। घरेलू बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एलआईसी की तरफ से पेश की गयी ये एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग और सेविंग लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। इस प्रोडक्ट को इंश्योरेंस मार्केटिंग फर्मों (आईएमएफ), कॉर्पोरेट एजेंटों और ब्रोकरों के माध्यम से खरीदा जा सकता है। आगे जानिए इस स्कीम की पूरी डिटेल।
लोन सुविधा भी मिलेगी
पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक के असामयिक निधन के मामले में पॉलिसीधारक के परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लक्ष्य के साथ एलआईसी की नई पेशकश शुरू की गई है। यदि पॉलिसीधारक जीवित रहता है तो उसकी अलग अलग वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए निर्धारित अंतराल पर उसे आवधिक भुगतान किया जाएगा। यह आपके पैसों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उधार लेने की सुविधा के साथ आती है।
क्या हैं डेथ बेनेफिट
पॉलिसी की शुरुआती डेट के बाद पॉलिसी अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर एलआईसी गारंटीड अतिरिक्त बेनेफिट के साथ डेथ बेनेफिट का भुगतान करेगी। एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मृत्यु पर बीमित राशि मूल बीमा राशि के 125 फीसदी से अधिक या वार्षिक प्रीमियम के 7 गुना होगी। डेथ बेनेफिट भुगतान किए गए कुल प्रीमियम के 105 फीसदी से कम नहीं होगा। हालांकि 8 साल से कम उम्र के नाबालिग के मामले में, जोखिम शुरू होने से पहले मृत्यु के मामले में, दिया जाने वाला लाभ कर, किसी भी अतिरिक्त प्रीमियम, या राइडर प्रीमियम को छोड़कर भुगतान किए गए प्रीमियम का रिफंड है।
सर्वाइवल बेनेफिट
एलआईसी पॉलिसी की अवधि 15 वर्ष होने की स्थिति में 13वें और 14वें पॉलिसी वर्ष के अंत में मूल बीमा राशि का 25 फीसदी भुगतान करेगी। यदि 20 वर्षीय टर्म प्लान है, तो एलआईसी को 18वें और 19वें पॉलिसी वर्षों में से प्रत्येक के अंत में मूल बीमा राशि का 25 फीसदी भुगतान करना होगा। इस बीच यदि पॉलिसी योजना 25 वर्ष की अवधि के लिए है तो एलआईसी को प्रत्येक 23वें और 24वें पॉलिसी वर्ष के अंत में समान 25 फीसदी का भुगतान करना होगा।
मैच्योरिटी बेनिफिट
एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह मैच्योरिटी पर सम एश्योर्ड का भुगतान मिलने वाले गारंटीड एडिशंस के साथ करेगी। अहम बात यह है कि "मैच्योरिटी पर सम एश्योर्ड" "बेसिक सम एश्योर्ड" के 50 फीसदी के बराबर रहेगा।
जानिए बाकी फायदे
एलआईसी पहले से पांचवें वर्ष तक प्रति 1000 रुपये के मूल भुगतान पर 50 रुपये की अतिरिक्त गारंटी का भुगतान करेगी। इस बीच 6वें से 10वें पॉलिसी वर्ष तक, प्रत्येक 1000 रुपये की मूल बीमित राशि के लिए भुगतान 55 रुपये होगा और 11 से 25वें पॉलिसी वर्ष से 1000 रुपये की मूल बीमित राशि के लिए गारंटीड जोड़ बढ़ कर 60 रुपये हो जाएगा। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि पॉलिसीधारक नियमित वार्षिक, अर्धवार्षिक, तिमाही और मासिक अंतराल पर प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। ये एक आसान तरीका होता है पॉलिसी के प्रीमियम के भुगतान के लिए। इस पॉलिसी में कम से कम 5 लाख रुपये की न्यूनतम बीमा राशि है। जबकि अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications