LIC Daily SIP Investment News: अगर आप बहुत समय से ये सोच रहे थे कि कम पैसों में एसआईपी में निवेश कैसे करें तो एलआईसी ने आपके लिए एक बड़ा ऐलान किया है। LIC ने सभी छोटे निवेशकों को खुशखबरी दी है। एलआईसी म्युचुअल फंड में अब आप 100 रुपये में डेली एसआईपी शुरू कर पाएंगे, जबकि फंड हाउस के लिए वर्तमान लिमिट 300 रुपये है। इस बार में कंपनी के एमडी और सीईओ आर के झा ने जानकारी दी है।

SEBI चेयरपर्सन ने दी थी एसआईपी से जुड़ी ये जानकारी
सेबी चेयरपर्सन ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि नियामक म्यूचुअल फंड हाउसों के साथ मिलकर 250 रुपये प्रति माह का नया माइक्रो-एसआईपी विकसित करने पर काम कर रहा है । माइक्रो-एसआईपी विशेष रूप से उन फंड हाउसों के लिए सही होगी जो छोटे शहरों और कस्बों में अपनी दुकानें खोलने की सोच रहे हैं, जैसे एलआईसी एमएफ, जिसकी योजना देहरादून, जमशेदपुर, जोधपुर और दुर्गापुर आदि में अपनी पहुंच बढ़ाने की है। अगर नए परिवर्तन प्रभावी हो जाते हैं, तो डेली एसआईपी 300 रुपये के बजाय 100 रुपये में उपलब्ध होगी, मासिक एसआईपी 1,000 रुपये से घटकर ₹ 250 हो जाएगी, और क्वाटरिली एसआईपी के लिए वर्तमान 3,000 रुपये के बजाय केवल ₹ 750 का निवेश जरूरी होगा।
हाउसवाइफ और रिटायर्ड लोगों को निवेश करने का मिलेगा मौका
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, सेबी में रजिस्टर निवेश सलाहकार और अपना धन फाइनेंशियल सर्विसेज की संस्थापक प्रीति ज़ेंडे के अनुसार, सिर्फ़ 250 रुपये महीने बचाकर, कोई भी व्यक्ति आसानी से इक्विटी एसेट क्लास का हिस्सा बन सकता है और प्रबंधित संपत्ति सृजन उत्पाद का हिस्सा बन सकता है। यह उन लोगों की मदद करता है जो कम कमाते हैं या जिन्होंने अभी कमाना शुरू किया है, जिन्हें कम पैसे या पॉकेट मनी मिलती है और साथ ही हाउसवाइफ और रिटायर्ड लोग जिन्होंने कभी इक्विटी MF में निवेश नहीं किया और वे छोटे SIP के साथ देख सकते हैं कि यह निवेश कैसे काम करता है।
LIC म्युचुअल फंड की रोजाना मिनिमम SIP की रकम कम करने से फायदा
मुंबई में मैन्युफैक्चरिंग फंड पर एनएफओ लॉन्च करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में आरके झा ने बताया कि एएमसी रजिस्ट्रार केफिनटेक सर्विस के साथ काम कर रही है। एलआईसी म्युचुअल फंड की योजना रोजाना न्यूनतम एसआईपी रकम की मौजूदा सीमा को घटाकर 100 रुपये और मासिक एसआईपी के लिए घटाकर 200 रुपये करने की है और उन्होंने कहा कि इस कदम से फंड हाउस को समाज के उन वर्गों तक पहुंचने में मदद मिलेगी, जिन्हें शेयर बाजार में तेजी का फायदा नहीं मिला है।
इसी के साथ झा ने आगे कहा कि फंड हाउस इस वित्त वर्ष के अंत तक अपने एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) को 35,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 65,000 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक 1 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
