नई दिल्ली, मार्च 11। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने दिसंबर 2021 तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी कर दिए हैं। एलाआईसी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयार कर रही है। एलआईसी के इस आईपीओ को सेबी से अनुमति मिल चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि यह देश का सबसे बड़ा आईपओ होने जा रहा है। अगर दुनिया के नजरिए से देखा जाए तो यह टॉप 10 आईपीओ में शामिल हो सकता है। आइये जानते हैं कि एलआईसी की आईपीओ के पहले कितनी है कमाई। जहां तक एलआईसी के आईपीओ की बात है तो यह इसी मार्च में आने की उम्मीद है। लेकिन जिस तरह से रूस और यूक्रेन का विवाद बढ़ रहा है, उससे इसके अगले वित्त वर्ष तक टलने की भी बातें सुनाई दे रही हैं। हालांकि सरकार की तरफ से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।
ये है एलआईसी का दिसंबर 2021 तिमाही का प्रॉफिट
एलआईसी को दिसंबर 2021 तिमाही में कुल मिलाकर 235 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। वहीं अगर अप्रैल से लेकर दिसंबर (9 माह) का प्रॉफिट देखा जाए तो यह 1642.78 करोड़ रुपये रहा है। अगर इस प्राफिट की तुलना बीते साल के इसी समय से की जाए तो यह 7.08 करोड़ रुपये ही था। वहीं अगर एलआईसी का दिसंबर 2020 की तिमाही में प्रॉफिट देखा जाए तो यह 90 लाख रुपये रहा है।
शेयर को बेचकर की अच्छी कमाई
एलआईसी ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान शुरू के 6 महीनों में अपने शेयर बाजार के निवेश में कुछ हिस्सा 29,102 करोड़ रुपये में बेचा है।
अब जानिए एलआईसी का बीमा कारोबार
वहीं अगर देखा जाए तो एलआईसी का बीमा कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। एलआईसी को पहले साल के प्रीमियम के आधार पर दिसंबर 2021 तिमाही में 8748.55 करोड़ रुपये का प्रीमियम मिला है। यह इसी दौरान बीते साल 7957.37 करोड़ रुपये रहा था। वहीं रिन्युअल प्रीमियम दिसंबर 2021 तिमाही में 56,822.49 करोड़ रुपये रहा है, जो बीत साल इसी तिमाही में 54,986.72 करोड़ रुपये था।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
