नई दिल्ली, सितंबर 20। भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयरों में लिस्टिंग के बाद से ही गिरावट देखी गई हैं। सोमवार 16 सितंबर को एलआईसी के शेयर की कीमत की बात करें तो एनएसई पर सोमवार को एलआईसी का शेयर 654.70 रु पर बंद हुआ। ये प्राइस इसके आईपीओ के इश्यू प्राइस से लगभग 31 प्रतिशत कम हैं। 949 रु के भाव से एलआईसी के शेयरों को लॉन्च किया गया था। ये पिछले वर्ष 17 मई को लिस्ट हुए थे। पहले ही दिन इसमें लगभग 8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी।
एलआईसी के शेयरों में गिरावट का दौर खत्म होने वाला है
हालांकि ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना हैं कि अब एलआईसी के शेयर में जो गिरावट का दौर हैं। वो अब खत्म होने वाला हैं और एलआईसी आने वाले वर्ष में अपने इनवेस्टर्स को लगभग 37 प्रतिशत का रिटर्न दे सकती हैं।
बाय रेटिंग कवर करना शुरू कर दिया है
ब्रोकरेज ने एक नोट के माध्यम से कहा हैं कि एलआईसी के शेयर्स है। उसको हमने बाय रेटिंग के साथ कवर करना शुरू कर किया हैं। इसके साथ हमने टारगेट प्राइस भी तय किया हैं जो 900 रु का हैं। जो एलआईसी का अभी मौजूदा बाजार हैं उससे लगभग 37 प्रतिशत अधिक हैं।
ऑनलाइन भी उपस्थिति बढ़ाने विचार कर रही हैं
उन्होंने कहा, जीवन बीमा के सेक्टर में एलआईसी एक बेहद बड़ी कंपनी हैं। एलआईसी अपना ध्यान अधिक मुनाफे वाले सेगमेंट (एनपीआर/प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स), इंडिविजुअल व्यापार में ज्यादा मार्केट और ऑफलाइन के साथ साथ ऑनलाइन भी अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर भी विचार कर रहीं हैं।
वित्त वर्ष 2025 तक हमें अनुमानित वीएनबी मार्जिन में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी
एक्सिस सिक्योरिटीज ने अनुसार, वित्त वर्ष 2025 तक हमें अनुमानित वीएनबी मार्जिन में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी और आने वाले कुछ वर्षो में एनपीएआर सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर मौजूदा 7 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत पहुंचने का अनुमान हैं।
एलआईसी का चार्ट शॉर्ट टर्म में बेहतर दिखा
यदि हम टेक्निकल की बात करें तो, मार्केट एक्सपर्ट सवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा, एलआईसी का चार्ट यदि हम शॉर्ट टर्म में देखते हैं। तो ये शॉर्ट टर्म में बेहतर दिख रहा हैं। डबल बॉटम पास नहीं हैं। ऐसे में कम जोखिम वाला एरिया दिख रहा हैं। इस स्टॉक को 640 रु के स्तर पर अच्छा सपोर्ट दिख रहा हैं। ऐसे में इसमें निकट भविष्य में तेजी देखने को मिल सकती हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
