LIC Premium Payment: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने अपने करोड़ों पॉलिसीहोल्डर्स के लिए WhatsApp के जरिए प्रीमियम भरने की सर्विस शुरू की है। अब ग्राहक घर बैठे सिर्फ मोबाइल पर LIC का WhatsApp बॉट इस्तेमाल करके अपनी पॉलिसी का प्रीमियम आसानी से चुका सकते हैं। इस सुविधा से प्रीमियम भरने के लिए ऑफिस या एजेंट के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस Whatsapp नंबर से मिलेगी जानकारी
LIC का कहना है कि यह नया ऑप्शन ग्राहकों को ऑनलाइन प्रीमियम भरने का एक और आसान और सुविधाजनक तरीका देगा। जो ग्राहक एलआईसी पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं, वे WhatsApp नंबर 8976862090 पर सर्विस का फायदा ले सकते हैं। इस नंबर पर मैसेज भेजकर ग्राहक अपनी पॉलिसी की जानकारी देख सकते हैं और जिन पॉलिसियों का प्रीमियम बाकी है, उनका भुगतान कर सकते हैं।
ऐसे कर पाएंगे प्रीमियम का पेमेंट
ग्राहक WhatsApp बॉट में ही UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। खास बात यह है कि प्रीमियम भरने से लेकर रसीद मिलने तक की पूरी प्रक्रिया WhatsApp पर ही पूरी हो जाएगी, जिससे प्रक्रिया तेज, सरल और पेपरलेस हो जाती है।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
एलआईसी पॉलिसीधारक अब अपने मोबाइल से WhatsApp के जरिए प्रीमियम भुगतान करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले LIC के WhatsApp नंबर 8976862090 को अपने मोबाइल में सेव कर लें।
- इसके बाद WhatsApp खोलें और इस नंबर पर "Hi" लिखकर भेजें।
- LIC का चैटबॉट आपके मैसेज का जवाब देगा और आपको सर्विस ऑप्शन दिखाएगा।
- अब अपनी जरूरत के अनुसार ऑप्शन चुनें और अपना पॉलिसी नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद अब आप UPI, नेट बैंकिंग, या कार्ड के जरिए भुगतान कर सकते हैं।
सीईओ ने दी जानकारी
एलआईसी के सीईओ और एमडी सिद्धार्थ मोहंती का कहना है कि WhatsApp के जरिए प्रीमियम भुगतान की यह नई सुविधा ग्राहकों के लिए काफी आसान और सुविधाजनक होगी। उन्होंने बताया कि WhatsApp के तेजी से बढ़ते उपयोग को देखते हुए यह कदम ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने और डिजिटल सेवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में है। अब ग्राहक कहीं से भी, कभी भी अपना प्रीमियम भर सकेंगे, जिससे न सिर्फ LIC की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ेगी बल्कि ग्राहकों को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications