नई दिल्ली, जुलाई 15। एलआईसी का शेयर जब से लिस्ट हुआ है, निवेशकों के लिए सिरदर्द बन चुका है। आज तक यह आईपीओ में पैसा लगाने वालों को फायदा नहीं करा पाया है। हाल तो यह है कि एलआईसी ने अपने पॉलिसी धारकों को सबसे सस्ते में शेयर दिए थे, लेकिन उनको भी भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। निवेशको को अंतिम उम्मीद कंपनी की लेटेस्ट एम्बेडेड वैल्यू जारी होने से थी। माना जा रहा था कि एम्बेडेड वैल्यू में अच्छी बढ़त के बाद शेयर में तेजी आएगी, लेकिन आज हो उसका उल्टा रहा है। इस प्रकार से देखा जाए तो एलआईसी के शेयर से निवेशकों को अब उम्मीदें खत्म होती जा रही हैं। ऐसा जानकारों का मानना है। आज इस वैल्यू की घोषणा के बाद भी एलआईसी का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 708.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए एलआईसी की लेटेस्ट एम्बेडेड वैल्यू
एलआईसी ने अपनी लेटेस्ट एम्बेडेड वैल्यू की घोषणा कर दी है। कंपनी की एम्बेडेड वैल्यू में बीते 1 साल में भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। एलआईसी ने बताया है कि मार्च 2022 तक उसकी भारतीय एम्बेडेड वैल्यू (आईईवी) 5.41 लाख करोड़ रुपये दर्ज हुई है। एलआईसी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि 31 मार्च 2022 तक एलआईसी की एम्बेडेड वैल्यू 5,41,492 करोड़ रुपये थी। वहीं कंपनी की मार्च 2021 में एम्बेडेड वैल्यू 95,605 करोड़ रुपये थी। हालांकि सितंबर 2021 में यह एम्बेडेड वैल्यू बढ़कर 5,39,686 करोड़ रुपये हो गई थी। कंपनी ने आईईवी मार्च 2021 की तुलना में सितंबर 2021 में कई गुना बढ़ने का कारण बताते हुए कहा था कि यह उछाल एलआईसी अधिनियम में बदलाव की वजह से हुए फंड विभाजन के कारण आया था।
जानिए एम्बेडेड वैल्यू का मतलब
एम्बेडेड वैल्यू एक स्वीकृत सामान्य मूल्यांकन का तरीका है। इसका उपयोग किसी बीमा कंपनी में शेयरहोल्डर्स के हितों की वैल्यू का आकलन करने के लिए जीवन बीमा कंपनियों की तरफ से किया जाता है। इसकी गणना कंपनी की पूंजी और सरप्लस नेट एसेट वैल्यू (एनएवी) को, कंपनी के भविष्य के लाभों को वर्तमान वैल्यू में जोड़ कर निकाली जाती है।
एलआईसी के नए बिजनेस की वैल्यू में इजाफा
इसी के साथ एलआईसी ने बताया है कि कंपनी के न्यू बिजनेस की वैल्यू में भारी बढ़त हुई है। एलआईसी के मुताबिक 31 मार्च 2022 तक कंपनी की वैल्यू ऑफ न्यू बिजनेस (वीएनबी) 7,619 करोड़ रुपये थी, जो एक साल पहले की अवधि में यह 4,167 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने कहा है कि न्यू बिजनेस मिक्स में बदलाव की वजह से कंपनी के वीएनबी मार्जिन में बदलाव हुआ है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
