
LIC : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कई तरह की पॉलिसी को चला रहा है। अगर आप जीवन भर कमाने की योजना बना रहे है, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको एलआईसी के एक ऐसे प्लान के बारे में जानकारी दे रहे है। जिसमें आपको हर महीने पैसे मिलते रहेगा। आज हम आपको जिस प्लान के बारे में बताने जा रहे है। इस प्लान का नाम सरल पेंशन योजना है। एलआईसी के इस प्लान में आप 40 वर्ष की आयु में ही पेंशन पा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में।
अगर हम इस प्लान की बात करते है, तो फिर यह एक प्रकार का सिंगल प्रीमियम पेंशन योजना है, जिसमें आपको सिर्फ एक बार प्रीमियम का पेमेंट करना होता है। इसके बाद आप लाइफ टाइम कमाई कर सकते हैं। अगर जो पॉलिसी धारक है। वह गुजर जाता है, तो फिर जमा की गई राशि को को नॉमिनी को वापिस कर दिया जाता है।
यह योजना एक तत्काल वार्षिक योजना है, यानी जब आप पॉलिसी को लेते है। तब आपको तुरंत ही पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। जब आप इस पॉलिसी को लेते है उसके बाद आपको जितनी राशि मिलना शुरू होती है उतनी ही राशि आपको जीवन भर मिलती है।
अगर आप सिंगल लाइफ पॉलिसी को लेते है, तो फिर यह पॉलिसी केवल एक ही के नाम पर रहेगी। पेंशन भोगी जब तक जीवित रहता है। तब तक उसको पेंशन की राशि मिलती रहती है, अगर पेंशन भोगी गुजर जाता है, तो फिर बेसिक पेंशन की राशि को नॉमिनी को वापस कर दी जाती है।
अगर हम ज्वाइंट लाइफ पॉलिसी की बात करते है, तो फिर इसमें पति और पत्नी दोनों का बीमा होता है। जब तक प्राइमरी पेंशन भोगी जीवित रहता है। तब तक उन्हें पेंशन की राशि मिलती रहती है। उनके गुजर जाने के बाद जीवनसाथी को आजीवन पेंशन मिलती रहेगी। उनके गुजर जाने के बाद बेसिक प्रीमियम की राशि को उसके नॉमिनी को सौंप दी जाएगी।
अगर हम इस योजना की बात करें, तो फिर एलआईसी के इस योजना का फायदा लेने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 40 वर्ष है और अगर हम अधिकतम आयु सीमा की बात करें, तो फिर यह 80 हजार रु है। इस पॉलिसी में पेंशन पूरे जीवन के लिए मिलती है। जब यह पॉलिसी शुरू होती है आप पॉलिसी के शुरू होने के 6 महीने के बाद इस पॉलिसी को कभी भी सरेंडर किया जा सकता है। इस पॉलिसी में हर महीने पेंशन के सकते है। इसके साथ ही 3 महीने,6 महीने और वार्षिक आधार पर भी पेंशन को ले सकते है।
अगर आप हर महीने पेंशन लेना चाहते है, तो फिर इसके लिए आपको कम से कम 1 हजार रु की पेंशन लेनी होगी।इसके लिए आपको 12 हजार रु की 5 का सिलेक्शन करना होगा। वही, अगर हम अधिकतम सीमा की बात करें, तो फिर इसकी अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।
अगर आपने 40 वर्ष की आयु है और अपने 10 लाख रु की राशि को जमा किया है और सिंगल प्रीमियम जमा किया है तो फिर आपको 50,250 रु वार्षिक मिलने शुरू हो जाएंगे और यह आपको लाइफ टाइम मिलते रहेंगे। अगर आप बीच में ही अपने जमा पैसा को वापस लेना चाहते है, तो फिर यह आपको वापस मिल सकता है। ऐसी स्थिति में यह आपको 5 फीसदी कटौती करने के बाद आपको पैसा वापस मिल जाएगा।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications