नई दिल्ली, सितंबर 6। बीमा पॉलिसी की बात जब भी आती है। तब मन में यही आता है कि हमारे गुजर जाने के बाद परिवार को लाभ मिलेगा। ऐसे में अगर कोई बीमा पॉलिसी आपको आपके जीते जी और आपके गुजर जाने के बाद भी काम आए तो कैसा होगा। आज हम आपको एक ऐसी ही पॉलिसी के बारे में बता रहें है। जिसमे आपको आपके गुजर जाने पर भी लाभ मिलेगा। हम बात कर रहे है भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बीमा रत्न योजना के बारे में।
डेथ बेनेफिट्स के बारे में जाने
यदि आप एलआईसी की बीमा रत्न पॉलिसी में इन्वेस्ट करते है तो पॉलिसी के अवधि के दौरान यदि पॉलिसी धारक गुजर जाता है तो फिर एलआईसी की तरफ से भुगतान मिलेगा। गुजर जाने पर आपको बेसिक सम इंश्योर्ड का 125 प्रतिशत तक या वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना तक में जो भी अधिक हो एलआईसी की तरफ से उसका भुगतान दिया जायेगा। गुजर जाने में मिलने वाला पैसा गुजर जाने के दिन चुकाए गए प्रीमियम कम से कम 105 प्रतिशत होगा।
ये स्कीम सर्वाइवल बेनेफिट्स भी देती है
ये योजना में सर्वाइवल बेनेफिट भी मिलेगा मतलब योजना की अवधि के खत्म होने तक आप जीवित रहते है तो आपको लाभ मिलेगा। उदाहरण के लिए यदि आपने 15 वर्ष की अवधि के लिए योजना ली है तो आपको 13 व 14 वर्ष के अंत में बेसिक सम इंश्योर्ड के 25-25 प्रतिशत का भुगतान किया जाएगा। इसी तरह 20 वर्ष की योजना में आपको भुगतान 18 व 19 वर्ष के अंत में होगा।
आपको मैच्योरिटी में मिलेगा लाभ
यदि मैच्योरिटी के तय तारीख तक कोई व्यक्ति जीवित रहता है तो उसे बेसिक सम इंश्योर्ड का 50 प्रतिशत मिलेगा। इसके साथ कुछ गारंटीड बोनस भी दिया जाएगा। आपको 1 से 5 वर्ष तक 1 हजार रु पर 50 रु तक गारंटीड बोनस मिलेगा। वही आपको 6 से 10 वर्ष तक 55 रु प्रति 1 हजार रु का गारंटीड बोनस मिलेगा। 11 से 25 वर्ष तक 60 रु प्रति 1 हजार रु के हिसाब से गारंटीड बोनस मिलेगा।
कुछ बातें ध्यान रखनी होंगी
आपको 5 लाख रुपये कम से कम सम इंश्योर्ड की बीमा योजना लेनी होगी, जबकि अधिकतम की कोई योजना नहीं है। इसकी पॉलिसी 15 वर्ष, 20 वर्ष और 25 वर्ष के समय के लिए होगी। आपको 11 वर्ष तक प्रीमियम देना होगा। 15 वर्ष की पॉलिसी के लिए और 20 वर्ष की पल लिए 16 वर्ष तक प्रीमियम देना पड़ेगा और 25 वर्ष के समय के लिए 21 वर्ष तक प्रीमियम चुकाना होगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
