नयी दिल्ली। एलआईसी, जो कि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है, के पास कई तरह के इंश्योरेंस प्लान हैं। कंपनी के पास कई ऐसे पेंशन प्लान भी हैं, जिनमें आप 1 प्रीमियम देकर जिंदगी भर हर महीने हजारों रु की पेंशन पा सकते हैं। वहीं एलआईसी के पोर्टफोलियो में बच्चों के लिए भी कई प्लान हैं। इन्हीं में एक है जीवन तरुण प्लान। ये एक स्पेशल प्लान है, जिससे आप बच्चों की एजुकेशन से जुड़ी सारी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। एलआईसी की जीवन तरुण प्लान 3 से 12 साल तक के बच्चों के लिए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस प्लान में 5 से 20 और 24 साल तक पर सर्वाइवल बेनेफिट मिलेंगे, जबकि 25 साल की आयु होने पर मैच्योरिटी लाभ दिया जाएगा। जीवन तरुण प्लान में 4 ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं। आइए जानते हैं इन ऑप्शंस के बारे में।
ये हैं चारों ऑप्शन
पहला विकल्प बहुत सिम्पल है। आपको मैच्योरिटी के समय 100 प्रतिशत राशि मिल जाएगी। पर इसमें किसी तरह का सर्वाइवल बेनेफिट नहीं दिया जाएगा। दूसरे विकल्प में 20 साल होने पर अगले पांच सालों तक आप बीमा राशि का 5-5 फीसदी ले सकते हैं। फिर मैच्योरिटी के समय आपको बाकी 75 फीसदी पैसा मिल जाएगा। तीसरे विकल्प में इन्हीं पांच सालों में 10-10 फीसदी कर 50 फीसदी पैसा मिलेगा, जबकि बाकी 50 फीसदी मैच्योरिटी पर एक साथ मिलेगा। चौथे और अंतिम ऑप्शन में ये राशि 15-15 फीसदी दी जाती है और मैच्योरिटी पर बाकी 25 फीसदी पैसा मिलता है।
बच्चे को ही मिलेगा पैसा
अच्छी बात ये है कि आप पॉलिसी बच्चे के नाम पर ही ले सकते हैं। फिर बीमा राशि भी बच्चे को दी जाती है। माता-पिता को ये पैसा नहीं मिलेगा। आपको बच्चे के 20 साल का होने तक पॉलिसी का भुगतान करना होगा। ध्यान रहे कि बोनस के साथ बैलेंस राशि का मैच्योरिटी बेनिफिट के साथ 25 साल की आयु में की जाएगी। एक और अहम बात की बच्चे के 12 साल की आयु तक ही आप ये प्लान ले सकते हैं। इसके बाद ये प्लान बच्चे के लिए नहीं लिया जा सकेगा।
कैसे कर सकते हैं पेमेंट
जरूरी नहीं कि आप जीवन तरुण प्लान के तहत मासिक आधार पर प्रीमियम की पेमेंट करें। आप वार्षिक, अर्धवार्षिक यानी हर 6 महीने और त्रैमासिक यानी हर तीन महीने पर भी प्रीमियम अदा कर सकते हैं। प्लान के तहत सालाना मोड में 2 फीसदी और छमाही मोड में 1 फीसदी प्रीमियम की छूट ली जा सकती है। इस प्लान से रोज के 150 रु या महीने के 4500 रु जोड़ कर आप 7.5 लाख रु का फंड तैयार कर सकते हैं।
कम से कम कितना निवेश
इस प्लान के तहत कम से कम एश्योर्ड राशि 75000 रु है। बच्चे की आयु 12 वर्ष की आयु में मानते हुए एलआईसी जीवन तरुण योजना के लिए निवेशक को 8 वर्ष की अवधि के लिए निवेश करना होगा और एलआईसी पॉलिसी की परिपक्वता अवधि 13 वर्ष होगी।
बच्चे का फ्यूचर सुरक्षित
एलआईसी जीवन तरुण योजना पढ़ाई पर खर्च और बच्चे के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। यह एक नॉन-लिंक्ड एलआईसी पॉलिसी है इसका मतलब है कि यह आपके पैसे को इक्विटी मार्केट की अस्थिरता से सुरक्षित रखता है। अगर आप नये साल 2021 से अपने बच्चे के लिए निवेश करने की सोच रहे हैं तो एलआईसी के इस खास पर विचार किया जा सकता है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications