नई दिल्ली, सितंबर 3। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पास अपने ग्राहकों के लिए बहुत सारी पॉलिसी है। एलआईसी के पास कई ऐसी पॉलिसी है जो बहुत लोकप्रिय है। जिसमे निवेश पर आप एक बेहतर रिटर्न मिल सकता है। एलआईसी को निवेश की दृष्टि से सुरक्षित विकल्प माना जाता है। एलआईसी के पास छोटे बच्चो से लेकर वरिष्ठ नागरिकों सभी के लिए स्कीम्स है। यदि आप भी अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एलआईसी में निवेश की योजना बना रहे है। तो आप एलआईसी के जीवन तरुण पॉलिसी ने निवेश कर सकते है।
जीवन तरुण एक सेविंग प्लान है
एलआईसी की जीवन तरुण पॉलिसी नॉन लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, लाइफ एश्योरेंस सेविंग प्लान है। इस पॉलिसी को एलआईसी ने आपके बच्चे की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। एलआईसी इस प्लान में निवेश करने पर सेविंग और सुरक्षा दोनों ही प्रदान करती है। आप अपने बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों को ध्यान में रख कर इस योजना में निवेश कर सकते है।
कितनी है निवेश की उम्र
इस योजना में निवेश की उम्र की बात करें तो कम से कम 90 दिन से लेकर 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए एलआईसी की इस योजना में निवेश कर सकते है। यदि आप 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे के लिए इस योजना में निवेश करना चाहते है तो फिर आपको उसमे गारंटीड रिटर्न हासिल कर सकते है। अब इसमें प्रीमियम की बात करें तो आप इसमें 1, 3, 6 और वार्षिक प्रीमियम का भुगतान कर सकते है।
कितना कर सकते है निवेश
इस पॉलिसी के तहत सभी बेनिफिट्स बच्चे के 25 वर्ष के होने पर मिलते है। बच्चे के 20 साल के होने तक आपको प्रीमियम का भुगतान करना होता है। यह प्लान फ्लेक्सिबल है। इसमें आपको डबल बोनस मिलता है। आप 75 हजार रुपए के कम से कम सम इंश्योर्ड के लिए इस पॉलिसी को खरीद सकते है। वैसे इसके लिए कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
8 लाख से अधिक रु मिलेंगे
यदि आप आपके 12 वर्ष के बच्चे के लिए इस पॉलिसी को खरीदते है तो फिर आपको कम से कम 5 लाख रूपये के सम एश्योर्ड के साथ पॉलिसी का टर्म 13 वर्ष का होगा। यदि आप अपने बच्चे के लिए जीवन तरुण पॉलिसी के तहत प्रतिदिन 150 रु की बचत करते हैं तो ये वार्षिक प्रीमियम 55 हजार रु होगा। इसी तरह 8 वर्ष में 4,40,665 रुपये होगा। आपको निवेश की रकम पर 2,47,000 रुपये बोनस मिलेगा। इसके साथ ही सम एश्योर्ड 5 लाख रु होगा और साथ ही आपको 97 हजार रु लॉयल्टी बोनस के रूप में मिलेगा। इस तरह आपको 8,44,500 कुल रु मिलेंगे।
पॉलिसी 25 वर्ष में मेच्योर होती है
90 दिन से लेकर 1 वर्ष से कम आयु के बच्चे के लिए यदि कोई व्यक्ति 2800 रु हर महीने निवेश करता है तो मेच्योरिटी तक बच्चे के काम पर 15.66 लाख रुपये का फंड बन सकता है। ये पॉलिसी 25 वर्ष में मेच्योर होती है। आपको 20 वर्ष तक हर महीने 2800 रु का निवेश करना होगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प



Click it and Unblock the Notifications