नयी दिल्ली। एलआईसी की बीमा के अलावा कई पेंशन योजनाओं की भी पेशकश करती है। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी के पास ऐसी शानदार पेंशन स्कीम है, जिनमें आप सिर्फ 1 बार प्रीमियम देकर जिंदगी भर मोटी पेंशन पा सकते हैं। अलग-अलग पेंशन योजनाओं में आपको 7000 रु, 1000 रु और 14000 रु या इससे भी अधिक की मासिक पेंशन मिल सकती है। इन्हीं योजनाओं में से एक है जीवन शांति पॉलिसी। इस पॉलिसी में आपको सिर्फ 1 बार प्रीमियम भर कर हर महीने 10000 रु की पेंशन मिलती रहेगी। मगर इस योजना से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल एलआईसी इस पॉलिसी को बंद करने जा रही है।
कितने दिन का है मौका
एनबीटी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस स्कीम को 20 अक्टूबर को बंद किया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस पॉलिसी को 20 अक्टूबर तक ही लिया जा सकता है। यानी आज के बाद आपके पास सिर्फ 2 ही दिन रह जाएंगे। अगर आप हर महीने 10 हजार रु की पेंशन पाना चाहते हैं तो इन्हीं 2-3 दिन में सिंगल प्रीमियम अदा करके अपना फ्यूचर सेफ कर लें।
कैसे मिलती है 1 प्रीमियम पर पेंशन
एलआईसी की जीवन शांति पॉलिसी में पेंशन के लिए 2 ऑप्शन दिए गए हैं। इनमें इमीडिएट यानी तुरंत और डिफर्ड यानी बाद में पेंशन लेने का विकल्प होता है। जैसा कि इन दोनों विकल्पों के नाम से जाहिर है कि इमीडिएट में तुरंत पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। डिफर्ड में कुछ समय पेंशन मिलनी शुरू होती है। मगर यदि आप फौरन पेंशन पाना चाहें तो आपकी आयु अधिकतम 85 साल होनी चाहिए।
कितनी है पेंशन
सिंगल प्रीमियम राशि की बात करें तो आपको एक बार में जीवन शांति पॉलिसी में 20 लाख रु का प्रीमियम देना होगा। इसके बाद पॉलिसी में इमीडिएट ऑप्शन सिलेक्ट करें और तुरंत 10,067 रु की मासिक पेंशन का लाभ लेना शुरू कर दें।
समझिए पूरा नियम
यदि आवेदनकर्ता की 37 साल है और पॉलिसी में ऑप्शन ‘ए' (मासिक पेंशन वाला) सिलेक्ट करता है तो उसे 20 लाख रु के सम एश्योर्ड ऑप्शन को सिलेक्ट करने पर 20,36,000 रुपये का एक प्रीमियम देना होगा, जिससे उसकी पेंशन शुरू हो जाएगी। आपको फौरन हर महीने 10,067 रु मिलने शुरू हो जाएंगे।
इस तरह भी ली जा सकती है पेंशन
अगर आप हर महीने की 10,067 रु की पेंशन के बजाय 3 महीनों में पेंशन लेना चाहें तो आपको तिमाही आधार पर 30,275 रु मिलेंगे। इसी तरह 6 महीनों में 61,300 रु अदा किये जाने का नियम है। जबकि सालाना आधार पर आपको 1,24,600 रु की पेंशन मिलेगी।
कब तक मिलती है पेंशन
गौरतलब है कि आपको पेंशन जीवन भर मिलेगी। यानी जब तक पॉलिसीधारक जीवित रहेगा तब तक उसे पेंशन मिलती रहेगी। पेंशनधारक की मृत्यु होने पर पेंशन मिलनी बंद हो जाएगी।
5 लाख रु में हर महीने 9 हजार रु की पेंशन
अगर आपकी आयु 30-35 साल है और इस योजना में एक बार में 5 लाख रुपये जमा करें तो 20 साल बाद पेंशन लेने का ऑप्शन चुनने पर आपको हर महीने 9000 रु पेंशन मिलेगी। आप चाहें तो 20 साल बाद हर महीने 10.08 लाख रुपये की पेंशन लेने का भी ऑप्शन चुन सकते हैं। वहीं तिमाही और छमाही आधार पर भी पेंशन ली जा सकती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
