नयी दिल्ली। रिटायरमेंट के लिए समय से पहले तैयारी करना अक्लमंदी है। रिटायरमेंट के लिए मासिक पेंशन का इंतजाम करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे रिटायर होने पर भी आपको मासिक इनकम हासिल होती रहेगी। इसके कई तरीके हैं। पेंशन देने वाली कई सरकारी योजनाएं हैं, मगर उनमें लंबे समय तक पैसा जमा करना पड़ता है। हम यहां आपको एलआईसी की एक ऐसी रिटायरमेंट स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको सिर्फ एक प्रीमियम देना होगा और आपको 24 हजार रु की मासिक पेंशन मिलेगी। एलआईसी की इस पॉलिसी का नाम है जीवन अक्षय। आइए जानते हैं देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी के बारे में।
होगी जिंदगी भर इनकम की गारंटी
एलआईसी ने हाल ही में मासिक पेंशन वाली ये पॉलिसी पेश की है। इसी पॉलिसी में एक बार पैसे देकर आप हर महीने पेंशन पा सकते हैं। एक तरह से सिर्फ एक प्रीमियम देकर आपकी जिंदगी भर की मासिक इनकम की गारंटी हो जाती है। पेंशन के लिए पॉलिसी लेने या निवेश करने वाले इस पॉलिसी को काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि जीवन अक्षय पॉलिसी के लिए एलआईसी ने कुछ शर्तें रखी हैं, जिन्हें पूरा करने पर ही आप ये पॉलिसी ले सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
होते हैं 10 ऑप्शन
इस योजना में 10 अलग-अलग ऑप्शन होते हैं। जीवन अक्षय एक एन्यूटी योजना है, जिसका लाभ निवेश किए गए पैसे पर ब्याज सहित एक निश्चित अवधि के बाद इनकम के रूप में होता है। ये इनकम आपको हर महीने मिलती है। जैसा कि हमने बताया कि यह इमिडिएट एन्युटी प्लान है, इसलिए इसमें आपके पास बेनेफिट लेने के 10 अलग-अलग ऑप्शन हो सकते हैं।
चुनना होगा सिर्फ एक ऑप्शन
10 में से आपको अपनी सुविधा के अनुसार एक ही ऑप्शन चुनने की इजाजत मिलेगी। एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी को कम से कम 1 लाख रुपये के निवेश से खरीदा जा सकता है। बता दें कि सिर्फ 30 से 85 वर्ष की आयु के लोग ही इस पॉलिसी को खरीद सकते हैं।
कैसे मिलेगी मासिक 24 हजार रु की पेंशन
जीवन अक्षय पॉलिसी एक बार के निवेश से आपको हर महीने 24 हजार रुपये की पेंशन दिलाएगी। यदि आप फौरन पेंशन पाना चाहें हैं तो ध्यान रहे कि आपको ऑप्शन ‘ए' चुनना होगा। यहां ऑप्शन ए का मतलब है Annuity payable for life at a uniform rate। ऐसे समझिए कि आपकी आयु 34 साल है और आप 50.90 लाख रु का एक प्रीमियम दे देते हैं तो आपकी बीमित राशि होगी 50,00,000 रु। इसके बाद आपकी हर महीने 24,063 रु की पेंशन शुरू हो जाएगी।
पेंशन पाने के क्या-क्या ऑप्शन
आपके पास पेंशन लेने के 4 ऑप्शन होंगे। यानी आप चाहें तो हर महीने पेंशन ले सकते हैं। वरना आपके पास तिमाही, छमाही और साल में एक बार पेंशन लेने की भी ऑप्शन होगा। इसमें महीने में 24,063 रु के अलावा आपको सालाना 2,97,250 रु, छमाही पर 1,46,375 रु और तिमाही पर 72,500 रु का भुगतान किया जाएगा।
कब तक मिलती है पेंशन
गौरतलब है कि इस पॉलिसी के तहत पेंशन तब तक दी जाती है जब तक पॉलिसीधारक जीवित है। पॉलिसीधारक की मृत्यु होने के बाद पेंशन मिलनी बंद हो जाती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications