नई दिल्ली, नवंबर 17। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। यदि आप इस कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल एलआईसी ने सलाहकार (कंसल्टेंट) पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं और इसके लिए अधिसूचना जारी की है। एलआईसी ने बीमा सलाहकार के पद के लिए लोक प्रशासन और रक्षा विभाग में 100 से अधिक रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। जो लोग एलआईसी में इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वे आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि भर्ती नई दिल्ली के लिए की जा रही है। आपको एक विपणन कार्यकारी (मार्केटिंग एक्जेक्यूटिव) के तौर पर कामकाज करना होगा।
आवेदन से पहले जानिए जरूरी बातें
इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले किसी भी व्यक्ति के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ये नौकरी पार्ट टाइम है और चयनित लोगों को 7,000 रु से 25,000 रु तक का वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस लिंक (https://www.ncs.gov.in/job-seeker) पर जाएं। ऊपर बताए गए एलआईसी पद के लिए सर्च करें। नोटिफिकेशन पर क्लिक करें और अपनी एलिजिबिलिटी कैल्कुलेट करें। आखिर में ऑनलाइन आवेदन करें और रेफ्रेंस के लिए एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
कब तक है आवेदन का मौका
इन पदों के लिए अधिसूचना को 11 नवंबर 2021 को पोस्ट किया गया है। जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2021 है। एलआईसी भर्ती 2021 के बारे में बता दें कि रिक्तियों की संख्या 100 है, जबकि ऑर्गेनाइजेशन टाइप सेंट्रल गवर्नमेंट, सेक्टर लोक प्रशासन और रक्षा, जबकि फंक्शनल एरिया मार्केटिंग और सेल्स और फंक्शनल रोल मार्केटिंग एक्जेक्यूटिव है।
नहीं है कोई आवेदन फीस
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। यानी आप बिना किसी आवेदन शुल्क के ही इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
कैसे मिलेगा सैलेरी
जिन लोगों को भर्ती मिलेगी, उन्हें मासिक आधार पर सैलेरी दी जाएगी। ये आधिकारिक नोटिफिकेशन का लिंक (https://www.ncs.gov.in/job-seeker/Pages/ViewJobDetails.aspx?A=w1BcJXzB%2BW4%3D&U=&JSID=idBq5XF6sNQ%3D&RowId=idBq5XF6sNQ%3D&OJ=7k4L7QQ5IOM%3D) है, जहां से आप सारी डिटेल ले सकते हैं। बता दें कि पूर्व सर्विसमैन को भर्ती में वरीयता दी जाएगी। इससे पहले एलआईसी ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर "चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर" के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे थे। इच्छुक उम्मीदवारों के पास 12 अक्टूबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन करने का मौका था। अहम बात यह है कि इस पोस्ट के लिए आवेदक का चार्टर्ड एकाउंटेंट होना जरूरी था। वहीं उम्मीदवारों की आयु 45 वर्ष से 57 वर्ष के बीच मांगी गयी थी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
