नई दिल्ली, मार्च 15। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बीमाधारकों को बड़ी राहत दी है। एलआईसी ने घोषणा की है कि वह लोगों को लैप्स पॉलिसी चलाने पर राहत देने जा रही है। लोग एलआईसी की लैप्स पॉलिसी को 25 मार्च 2022 तक मामूली से लेट फीस देकर फिर से चला सकते हैं। हालांकि टर्म एश्योरेंस, मल्टीपल रिस्क पॉलिसीज आदि जैसे हाई रिस्क बीमा प्लान्स के मामले में लेट फीस में छूट नहीं दी जाएगी। इसके लिए एलआईसी पूरे देश में एक विशेष अभियान चला रही है।

जानिए एलआईसी के इस अभियान का विवरण
- प्रीमियम में चूक की तारीख 5 साल से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। पॉलिसी को पहले प्रीमियम भुगतान में चूक के 5 साल के अंदर रिवाइव कराया जा सकता है।
- टर्म एश्योरेंस, मल्टीपल रिस्क पॉलिसीज आदि जैसे हाई रिस्क प्लान्स के मामले में लेट फीस में छूट नहीं दी जाएगी।
- ऐसी पॉलिसियां, जो प्रीमियम भुगतान वाले टर्म में लैप्स हो चुकी हैं और रिवाइवल डेट तक जिनका पॉलिसी टर्म पूरा नहीं हुआ है, उन्हें इस कैंपेन में रिवाइव कराया जा सकेगा।
जानिए प्रीमियम में कितनी मिलेगी छूट
नई स्कीम में 1 लाख रुपये की प्रीमियम वाली पारंपरिक और हेल्थ इंश्योरेंस की लेट फीस पर 20 फीसदी या अधिकतम 2 हजार रुपये की छूट दी जाएगी। वहीं 1 लाख 1 रुपये से लेकर 3 लाख रुपये प्रीमियम तक वाली पॉलिसी की लेट फीस पर 25 फीसदी या अधिकतम 2,500 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा 3 लाख 1 रुपये से अधिक प्रीमियम वाली पॉलिसी की लेट फीस पर 30 फीसदी या अधिकतम 3000 रुपये की छूट दी जाएगी।
जानिए एलआईसी के बारे में
देशभर में एलआईसी के 30 करोड़ के लगभग ग्राहक हैं। एलआईसी का यह अभियान उन बीमाधारकों के लिए फायदेमंद होगा जो किसी वजह से प्रीमियम जमा नहीं कर पाए हैं। इसके चलते उनकी बीमा पॉलिसी लैप्स हो गई है। जानकार के अनुसार इंश्योरेंस कवर को रिस्टोर करने के लिए पॉलिसी को फिर से शुरू करना एक अच्छा कदम माना जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications