नई दिल्ली, अप्रैल 26। यदि आप भी एलआई के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आईपीओ के लिए प्राइत बैंड 902 रुपये से 949 रुपये निर्धारित किया गया है। पॉलिसीधारकों के लिए इस प्राइस बैंड पर 60 रुपये की छूट होगी। वहीं रिटेल और कर्मचारियों के लिए छूट 40 रुपये प्रति शेयर की होगी। आगे जानिए बाकी डिटेल।

कब आएगा आईपीओ
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार सरकारी बीमा दिग्गज का बहुप्रतीक्षित आईपीओ 4 मई को खुलने वाला है। यह इश्यू 9 मई को बंद होने की संभावना है। आईपीओ ऑफर एंकर निवेशकों के लिए 2 मई को खुल सकता है। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 25 अप्रैल को अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस को अपनी मंजूरी दे दी थी, जिसमें 5 प्रतिशत के बजाय 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री की बात कही गयी है।
कितना बड़ा होगा इश्यू
संशोधित डीआरएचपी पिछले सप्ताह बाजार नियामक के सामने प्रस्तुत किया गया था। सरकार, जो पूरी तरह से बीमा दिग्गज की मालिक है, ने लगभग 22 करोड़ शेयर बेचकर 21,000 करोड़ रुपये की राशि जुटाने की योजना बनाई है जो कि एलआईसी की 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के जरिए सरकार बीमा कंपनी के 6 लाख करोड़ रुपये के वैल्युएशन का लक्ष्य बना रही है। आईपीओ से संबंधित पिछले ड्राफ्ट पेपर फरवरी में सेबी के पास दाखिल किए गए थे, जब सरकार ने कहा था कि वह राज्य द्वारा संचालित बीमाकर्ता कंपनी में अपनी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री में 31.6 करोड़ शेयर बेचने की योजना बना रही है। हालाँकि, आईपीओ योजना को तब स्थगित कर दिया गया था। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद बाजार को अस्थिरता का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते एलआईसी का आईपीओ टाल दिया गया था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
