नई दिल्ली, मई 12। एलआईसी का आईपीओ अभिदान के लिए 9 मई 2022 को बंद हो गया था। एलआईसी आईपीओ को कुल मिलाकर 2.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। ऐसे मे अब एलआईसी आईपीओ में पैसे लगाने वालों को शेयर आवंटन का इंतजार है। जानकारी के अनुसार आज एलआईसी आईपीओ के शेयरों का आवंटन हो सकता है। हालांकि यह डीमैट में आज नहीं आएंगे। लेकिन आपको शेयर एलाट हुए या नहीं अगर आप यह जानना चाहें तो इसे घर बैठे ही पता लगाया जा सकता है। आइये जानते हैं कैसे एलआईसी आईपीओ के शेयर आवंटन की जानकारी कर सकते हैं।
एलआईसी आईपीओ में शेयर मिला या नहीं, ऐसे चेक करें
शेयर अलॉटमेंट का स्टेटस एनएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.nseindia.com/ पर जाकर पता किया जा सकता यहं पर Equity ऑप्शन को सेलेक्ट कर ड्रॉपडाउन में एलआईसी आईपीओ के विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद आपको अपना एप्लिकेशन नंबर और पैन कार्ड की डिटेल्स देनी होगी। इस प्रोसेस को करने के बाद I am not a robot को वेरीफाई करके सबमिट कर दें। इस तरह आप एलआईसी आईपीओ के शेयर अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
जानिए बीएसई की वेबसाइट पर कैसे चेक करें एलआईसी आईपीओ का आवंटन
इसके लिए बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर जाना होगा। यहां पर एलआईसी आईपीओ को चुनना होगा। एलआईसी आईपीओ के लिए आवंटित अपना आवेदन नंबर डालना होगा। इसके बाद परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन नंबर) डालना होगा। 'मैं रोबोट नहीं हूं' पर क्लिक करने के बाद कैप्चा डालना होगा। इसके बाद 'सबमिट' बटन को दबाना होगा। इसके बाद एलआईसी आईपीओ आवंटन स्थिति आपको पता चल जाएगी।
KFintech की वेबसाइट से भी लगा सकते हैं पता
एलआईसी आईपीओ में आपको शेयर मिले या नहीं इसकी जानकारी आप आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार KFintech की वेबसाइट से भी पता लगा सकते हैं। इसके लिए ris.kfintech.com/ipostatus/ipos.aspx पर जाना होगा। यहां पर एलआईसी आईपीओ पर क्लिक करना होगा। याहं पर एप्लिकेशन नंबर या DPID/Client ID या पैन सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद एलआईसी आईपीओ एप्लिकेशन नंबर को डालना होगा। अब आपको कैप्चा लिखना होगा और सब्मिट बटन दबाना होगा। इसके बाद एलआईसी आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस आपको दिख जाएगा।
More From GoodReturns

Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications