नई दिल्ली, मई 5। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बोली लगाने के दूसरे दिन गुरुवार को पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। ये भारतीय बाजार में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है, जिसका साइज कुल मिलाकर 20,557 करोड़ रुपये का है। एलआईसी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 मई तक के लिए खुला है। रिटेल बोलीदाता (निवेशक) शनिवार को भी इस इश्यू के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से एक असामान्य कदम है।
कितने शेयरों के लिए मिले आवेदन
बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, निवेशकों ने 16,24,75,830 इक्विटी शेयरों के लिए या सब्सक्रिप्शन के लिए पेश किए गए 16,20,78,067 इक्विटी शेयरों की तुलना में 1 गुना बोली लगाई। पांच कैटेगरियों में, कर्मचारियों और पॉलिसीधारकों का कोटा पूरी तरह से सब्सक्राइब किया गया, जिसमें दिए गए हिस्से को क्रमशः 3.02 गुना और 2.14 गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया।
रिटेल निवेशकों का कितना हिस्सा फुल हुआ
रिटेल बोलीदाताओं के हिस्से को 91 प्रतिशत आवेदन मिले। इसके बाद गैर-संस्थागत बोलीदाताओं के हिस्से को 91 प्रतिशत आवेदन मिले। योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आवंटन में 40 प्रतिशत बोलियां प्राप्त हुईं। यह इश्यू पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा लगभग 22.13 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ऑफर फॉर सेल या ओएफएस) है, जिसके पास बीमाकर्ता में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। लेकिन सरकार कंपनी की केवल 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी को ही आईपीओ में बेचेगी।
कितना है प्राइस बैंड
कंपनी अपने शेयरों को 902-949 रुपये के दायरे में बेचेगी। ये आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड है। लेकिन इसके पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट दी जा रही है। पात्र कर्मचारियों और रिटेल निवेशकों को प्रति शेयर 45 रुपये की छूट मिलेगी।
पॉलिसीधारकों और कर्मचारियों के लिए शानदार नियम
एलआईसी आईपीओ आवेदक को रिटेल कैटेगरी के बजाय रिजर्व कैटेगरी को प्राथमिकता क्यों देनी चाहिए, इस पर एक जानकार का कहना है कि रिटेल कैटेगरी में शेयर आवंटन ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा, जबकि पॉलिसीधारकों और कर्मचारियों की श्रेणी में शेयर आवंटन आनुपातिक आधार के माध्यम से किया जाएगा। आनुपातिक आधार का मतलब है कि यदि 100 लोग 200 शेयरों के लिए आवंटन करते हैं तो सब को 2-2 शेयर जरूर दिए जाएंगे। शेयर आवंटन प्रोसेस में, रिटेल कैटेगरी के आवेदकों को आवंटन के माध्यम से बहुत सारे या एलआईसी के न्यूनतम 15 शेयर तब ही मिलेंगे जब उनका आवेदन लकी ड्रॉ के माध्यम से निकले। हालांकि, पॉलिसीधारकों और कर्मचारियों की कैटेगरी के मामले में, सभी आवेदकों को आनुपातिक आधार पर कम से कम कुछ शेयर दिए जाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications