नई दिल्ली, फरवरी 16। देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन कर दिया है। कंपनी की तरफ से डॉक्यूमेंट्स जारी कर दिए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि एलआईसी का आईपीओ अगले महीने के पहले पखवाड़े में आ सकता है। यानी कुल मिला कर एलआईसी के आईपीओ की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। यदि आप एलआईसी के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो पैसा तैयार रखें, क्योंकि बहुत जल्द आपको निवेश का मौका मिलेगा।
लीजिए आईपीओ की पूरी जानकारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुमान लगाया जा रहा है कि एलआईसी का आईपीओ आवेदन के लिए 10 मार्च को खुल सकता है, जबकि इसमें 14 मार्च तक निवेश का मौका मिल सकता है। बाजार में चल रहे अनुमानों के अनुसार शेयरों बिक्री के लिए प्राइस बैंड 2,000-2,100 रुपये के बीच हो सकता है। इस तरह कुल आईपीओ साइज लगभग 65,400 करोड़ रुपये का हो सकता है।
कब लिस्ट होगा शेयर
सरकार ने देश के सबसे बड़े आईपीओ के लिए रविवार को एलआईसी की तरफ से ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए। इसके बाद इश्यू की तारीख पर अनुमानों का सिलसिला शुरू हो गया। मगर सरकार का कहना है कि वैल्यूएशन पर कोई फैसला आईपीओ के बाद लिया जाएगा और मार्च में स्टॉक एक्सचेंजों पर एलआईसी के शेयर की लिस्टिंग की जाएगी।
एलआईसी पॉलिसीधारकों के लिए शेयर
जो अटकलें लगाई जा रही हैं, उनके अनुसार एलआईसी के 28.3 करोड़ पॉलिसीधारकों के लिए आईपीओ में शेयर आरक्षित किए जा सकते हैं। एलआईसी के पास 13.5 लाख पंजीकृत एजेंटों का देश का सबसे बड़ा नेटवर्क है। एक अनुमान यह भी है कि यह 10 प्रतिशत की छूट के साथ आईपीओ के लिए पॉलिसीधारकों को लुभा सकती है। इससे इसके पॉलिसीधारकों को बड़ा फायदा होगा। ऐसा हुआ तो कई पॉलिसीधारक इक्विटी में पहली बार निवेश करेंगे।
और क्या हैं अनुमान
अनुमान है कि एलआईसी का आईपीओ इश्यू 10 मार्च को खुलेगा, जबकि 14 मार्च को बंद होगा। वहीं शेयरों के लिए प्राइस बैंड 2,000-2,100 रुपये प्रति शेयर रहेगा। आईपीओ इश्यू में कुल 31,62,49,885 शेयर बेचे जा सकते हैं। ऑफर-फॉर-सेल के जरिए सारे 31,62,49,885 शेयर बेचे जाएंगे, जिनकी कुल वैल्यू 65,416.29 करोड़ रुपये हो सकती है। वहीं कर्मचारियों और पॉलिसीधारकों के लिए शेयरों को 10 प्रतिशत की छूट के साथ बेचा जा सकता है। संभावना है कि प्राइस बैंड अनाउंसमेंट 7 मार्च को हो सकती है, जबकि एंकर निवेशकों को 9 मार्च को निवेश का मौका है।
कितनी होगी मार्केट लॉट
मार्केट लॉट सात शेयरों की हो सकती है। यानी कम से कम 7 शेयरों की लॉट में निवेशकों को आवेदन करना होगा। कर्मचारियों के लिए 1.58 करोड़ शेयर, पॉलिसीधारकों के लिए 3.16 करोड़ शेयर, एंकर निवेशकों के लिए 8.06 करोड़ शेयर, योग्य संस्थागत बोलीदाताओं के लिए 5.37 करोड़ शेयर और गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 4.03 करोड़ शेयर आरक्षित हो सकते हैं। माना जा रहा है कि एलआईसी का आईपीओ भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। इस समय बीमाकर्ता एलआईसी में भारत सरकार की 100 फीसदी हिस्सेदारी है। एलआईसी देश के सबसे बड़े संस्थागत निवेशकों में से एक है। इसने अकेले ही 39.49 ट्रिलियन (लाख करोड़) रुपये से अधिक का निवेश किया है। इसमें से 9.78 ट्रिलियन रुपये इक्विटी में निवेश किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश निफ्टी 200 और बीएसई 200 सूचकांकों की कंपनियों में हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications