इंतजार का वक्त खत्म हो गया है, आज से रिटेल निवेशक देश के सबसे बड़े एलआईसी आईपीओ में अप्लाई कर पाएंगे। दरअसल आम निवेशकों के लिए एलआईसी का आईपीओ 4 मई से 9 मई तक खुला रहेगा, इस दौरान आप इस आईपीओ में अप्लाई कर सकेंगे।
नई दिल्ली, मई 4। बेसब्री से इंतजार कर रहे एलआईसी आईपीओ का वक्त खत्म हो गया है, आज से रिटेल निवेशक देश के सबसे बड़े एलआईसी आईपीओ में अप्लाई कर पाएंगे। दरअसल आम निवेशकों के लिए एलआईसी का आईपीओ 4 मई से 9 मई तक खुला रहेगा, इस दौरान आप इस आईपीओ में अप्लाई कर सकेंगे। भारतीय जीवन बीमा निगम के आईपीओ में निवेश फायदेमंद साबित होगा। इसमें निवेश करने पर नुकसान होने का कोई खतरा फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। बहुत से रिटेल इंवेस्टर्स इस बात को लेकर अब भी आश्वस्त नहीं हैं कि उन्हें इस आईपीओ में हिस्सा लेना चाहिए या नहीं। ऐसे इंवेस्टर्स के लिए ब्रोकरेज हाउसेज की राय काफी अहम होती है। आइए जानते हैं कुछ ब्रोकरेज हाउसेज की राय।

ब्रोकरेज हाउसेज की राय
जियोजित फाइनेंशियल सर्विस : सब्सक्राइब
अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एलआईसी के आईपीओ 1.1 गुना के P/EVPS (प्रति शेयर एम्बेडेड मूल्य) पर उपलब्ध है, जो कि बाजार में मौजूद प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों के मुकाबले 65 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है। एलआईसी कंपनी का मौजूदा मूल्यांकन भी आकर्षक है, साथ ही कमाई में आगे बढ़ोतरी का अनुमान है।
मारवाड़ी फाइनेंशियल सर्विसेज : सब्सक्राइब
मारवाड़ी फाइनेंशियल सर्विसेज ने एलआईसी आईपीओ में 'सब्सक्राइब' रेटिंग दी है, क्योंकि एलआईसी भारत में सबसे बड़ा जीवन बीमाकर्ता है, और एक विश्वसनीय ब्रांड भी है। एलआईसी आईपीओ अपने सेगमेंट की कंपनियों के मुकाबले कम वैल्यू पर उपलब्ध है। एचडीएफसी लाइफ और एसबीआई लाइफ के मुकाबले बेहद कम P/EV पर यह आईपीओ मिल रहा है।
आनंद राठी शेयर और स्टॉक ब्रोकर्स : सब्सक्राइब
एलआईसी आईपीओ का इश्यू प्राइस काफी आकर्षक लग रहा है। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मुकाबले यह बेहद सस्ते प्राइस पर उपलब्ध है। इसलिए निवेशकों को अप्लाई करना चाहिए।
निर्मल बंग सिक्योरिटीज : सब्सक्राइब
इंश्योरेंस की डिमांड को देखते हुए भारत में बीमा सेक्टर अगले दशक में 14-16 फीसदी सीएजीआर से बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में एलआईसी के पास अपने कारोबार को विस्तार देने का ज्यादा मौका होगा। कंपनी का लाभ भी लगातार बढ़ रहा है। इश्यू का मूल्य 1.1 गुना ईवी है, जो कि निजी क्षेत्र के मूल्यांकन की तुलना में छूट पर उपलब्ध है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट
एलआईसी एक मजबूत वितरण नेटवर्क और विविध उत्पाद सूट के साथ भारतीय जीवन बीमा उद्योग में एक मार्केट लीडर है। 30 सितंबर, 2021 तक एलआईसी का एम्बेडेड मूल्य 5.4 लाख करोड़ रुपये था। इसने दृढ़ता मेट्रिक्स में प्रतिकूल भिन्नता सहित चिंताओं को हरी झंडी दिखाई है, जो वित्तीय स्थिति और ब्याज दर में उतार-चढ़ाव पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है, और पूंजी बाजार में अस्थिरता भी लाभप्रदता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
वेंचुरा सिक्योरिटीज
एलआईसी 2048 शाखाओं, 113 मंडल कार्यालयों और 1,554 उपग्रह कार्यालयों के माध्यम से संचालित होती है। एलआईसी विश्व स्तर पर फिजी, मॉरीशस, बांग्लादेश, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका, यूएई, बहरीन, कतर, कुवैत और यूनाइटेड किंगडम में भी परिचालन करती है। एलआईसी एक आंशिक बीमा और आंशिक निवेश उत्पाद कंपनी है। उनकी योजना बीमा और निवेश का एक संयोजन है जिसमें गारंटीड रिटर्न होता है। प्रीमियम के इस स्तर पर, सकल घरेलू उत्पाद के अनुपात के रूप में जीवन बीमा वित्त वर्ष 2016 तक 3.8 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2011 में 3.2 प्रतिशत था।
एलआईसी आईपीओ एक नजर में
आज से निवेश के लिए खुला
एलआईसी लाई देश का सबसे बड़ा आईपीओ
एलआईसी आईपीओ से जुटाएगी 21000 करोड़ रुपये
एलआईसी आईपीओ की पॉलिसीधारकों को दी गई एसएमएस से जानकारी एलआईसी आईपीओ आज से खुला एलआईसी आईपीओ 9 मई को शाम 5 बजे बंद होगा
एलआईसी आईपीओ की लाट साइज 15 शेयर
एलआईसी आईपीओ का प्राइस बैंक 902 रु से 949 रुपये तक
एलआईसी आईपीओ में खुदरा निवेशकों और कर्मचारियों को 45 रुपये की छूट
एलआईसी आईपीओ में पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट एलआईसी आईपीओ में बेचे जा रहे हैं 22.13 करोड़ शेयर
एलआईसी आईपीओ में एंकर निवेशकों ने किया 5,627 करोड़ रु का निवेश
एलआईसी आईपीओ की लिस्टिंग 17 मई को संभव
17 मई को लिस्ट होगा एलआईसी का आईपीओ
स्टॉक के 17 मई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है। फर्म ने पॉलिसीधारकों, कर्मचारियों और खुदरा निवेशकों के कोटे में से प्रत्येक के लिए 2 लाख रुपये की निवेश सीमा तय की है। केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आईपीओ का रजिस्ट्रार है।
More From GoodReturns

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications