नई दिल्ली, सितंबर 26। आज के समय में दो बड़ी जरूरतें हैं एक तो बचत और दूसरी वो हैं इंश्योरेंस। एक तो बचत आपके बड़े खर्चों को पूरा करने में आपकी सहायता करता हैं तो दूसरा इंश्योरेंस कोई अनहोनी होने पर आपके परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता हैं। एलआईसी अपनी पॉलिसी में आपको बचत और इंश्योरेंस दोनों देती हैं। एलआईसी की एक ऐसी ही योजना हैं जिसका नाम जीवन लाभ योजना हैं। इस योजना के माध्यम से आप एक बेहतर फंड जमा कर सकते हैं। यदि आप इस योजना में प्रतिदिन 253 रु इन्वेस्ट करते हैं तो फिर आप आराम से 54 लाख रु का फंड तैयार कर सकते हैं।
विशेषताएं इस स्कीम की
कस्टमर्स को इस योजना में लॉन्ग टर्म प्रोटेक्शन का आनंद के लिए सीमित समय के लिए प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है। यदि पॉलिसीधारक इस योजना में नियमित रूप से 2 वर्ष तक प्रीमियम का भुगतान करते हैं। तो फिर इस स्कीम पर लोन भी उठा सकते हैं। आप लोन सरेंडर वैल्यू से 90 प्रतिशत तक उठा सकते हैं। यह योजना आपको 5 वर्ष, 10 वर्ष या 15 वर्ष की किस्तों में गुजर जाने का बेनिफिट और मैच्योरिटी बेनिफिट प्राप्त करने के ऑप्शन की भी पेशकश करता हैं।
छूट का फायदा
यदि इस प्लान को किसी बच्चों के लिए खरीदा जाता हैं तो माता-पिता पॉलिसी के साथ एलआईसी के प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर को जोड़ सकते हैं। यदि माता-पिता गुजर जाते हैं। तो फिर एलआईसी की तरफ से भविष्य के प्रीमियम को माफ कर दिया जाता हैं। भविष्य में पॉलिसी को चालू रखने के लिए बच्चे पर बोझ नहीं डाला जाता हैं। अगर प्रीमियम की राशि 5 लाख रु और उससे ज्यादा हैं, तो प्रीमियम राशि पर छूट का फायदा उठाया जा सकता हैं।
54 लाख रु का फंड इस तरह बनेगा
मान लीजिए अगर आप एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी को 25 वर्ष की आयु में लेते हैं और मैच्योरिटी में आपको 54 लाख रु पाना हैं तो फिर आपको पॉलिसी को अवधि को 25 वर्ष रखनी होगी और बीमा के लिए आपको 20 लाख रु की राशि चुननी होगी। हर वर्ष अब आप 92,400 रु प्रीमियम के रूप में जमा करेंगे। हर महीने इसकी प्रीमियम की राशि की बात करें तो 7,700 रु और प्रतिदिन को बात करें तो वो 253 रु होता है। इसके बाद जब आपकी पॉलिसी मैच्योर होती है तो फिर आप 54.50 लाख रु की राशि मिलेगी।
बेनिफिट टैक्स में
एक वित्तीय वर्ष में पॉलिसी के प्रीमियम के रूप में भुगतान की गई। अधिकतम 1.5 लाख रु की राशि आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर के छूट के योग्य हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
