How to surrender LIC Policy: अगर आपने कोई एलआईसी पॉलिसी ले रखी है, लेकिन किसी कारण से आप पॉलिसी को बंद करना चाहते हैं तो, यह खबर आपके लिए है। अगर आप LIC Policy को मैच्योरिटी से पहले क्लोज कराते हैं तो उसे पॉलिसी सरेंडर करना कहते हैं। पॉलिसी सरेंडर करने पर पैसे वापस मिल जाते हैं, एक बार पॉलिसी सरेंडर कर देने पर फिर से इसे रिवाइव नहीं किया जा सकता है। चलिए LIC Policy surrender करने के नियमों को समझते हैं।
कब किया जा सकता है सरेंडर
एलाआईसी के ग्राहकों को पॉलिसी सरेंडर (LIC Policy Surrender) करने की सुविधा दी जाती है, लेकिन ग्राहक अपनी LIC Policy कभी भी सरेंडर नहीं कर सकते हैं. इसके लिए भी नियम है। पॉलिसी खरीदने के दिन से पॉलिसी के पूर्ण होने के अवधि के मुताबिक ही सरेंडर पीरियड तय किया जाता है। हर पॉलिसी के लिए अलग-अलग सरेंडर पीरियड हो सकता है।
- आपके मन में सवाल होगा कि सिंगल प्रीमियम के प्लान में आखिर क्या होता है। सिंगल प्रीमियम प्लान की पॉलिसी को खरीदने के दूसरे साल के बाद सरेंडर किया जा सकता है। आमतौर पर पॉलिसी खरीदने के पहले साॉल में सरेंडर की अनुमती नहीं होती है।
- लिमिटेड प्रीमियम और रेगुलर प्रीमियम प्लान के लिए सरेंडर पीरियड के मानक अलग होते हैं। लिमिटेड प्रीमियम और रेगुलर प्रीमियम LIC Policy में सरेडंर पीरीयड आपक पॉलिसी की टर्म के अनुसार होती है। अगर आपने पॉलिसी का टर्म 10 साल या इससे नीचे लिय है तो सरेंडर पीरियड दो सालों का होता है। वहीं 10 साल से ज्यादा का टर्म हो तो मिनिमम ड्यूरेशन 3 साल का होगा।
सरेंडर करने पर कितनी मिलती है राशि
सरेंडर पर मिलने वाली राशि को दो फैक्टर्स के हिसाब से कैलकुलेट किया जाता है। पहला फैक्टर है Guaranteed Surrender Value (GSV) और दूसरा फैक्टर है Special Surrender Value, चलिए इन दोनों टर्म को समझते हैं
Guaranteed Surrender Value मानक
इस फैक्टर के मुताबिक पॉलिसीहोल्डर पॉलिसी को 3 साल के बाद ही सरेंडर कर सकता है। मतलब की ग्राहक को कम से कम तीन सालों तक का प्रीमियम पूरा जमा करना होगा। अगर ग्राहक ने तीन साल तक सभी प्रीमियम भरे हैं तो उसे कुल भरे प्रीमियम का 30 प्रतिशत सरेंडर वैल्यू मिलेगा।
Special Surrender Value मानक
इस मानके के मुताबिक ग्राहक को 3 साल से ज्यादा लेकिन 4 साल से कम अवधि तक प्रीमियम पूरा भरना होता है, ऐसा होने पर इस फैक्टर के हिसाब से आपकों मैच्योरिटी सम अश्योर्ड का 80 प्रतिशत मिलता है। वहीं, अगर ग्राहक ने प्रीमियम 4 साल से ज्यादा लेकिन 5 साल से कम समय के लिए भरा है तो उसे 90 प्रतिशत तक मैच्योरिटी सम अश्योर्ड मिलता है। अगर ग्राहक ने LIC Policy का पांच साल से ज्यादा प्रीमियम भरा है तो वह मैच्योरिटी सम अश्योर्ड का 100 प्रतिशत पाने का हकदार होता है।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Gold Rate Today: सोमवार को सोने के भाव में स्थिरता या बदलाव? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications