नई दिल्ली, जुलाई 3। अगर आप होम लोन की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन दरों में कटौती की है। कंपनी ने होम लोन की ब्याज दरों को सबसे निचले स्तर पर पहुंचा दिया है। ये होम लोन लेने के इच्छुक ग्राहकों के लिए बहुत अच्छी खबर है। आपको एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस से बेहद सस्ते में होम लोन मिल जाएगा। बता दें कि एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी की सब्सिडरी कंपनी है।
कितनी है ब्याज दर
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने स्पेशल लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत होम लोन ब्याज दरों को 6.66 फीसदी तक कम कर दिया। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने एक बयान में कहा कि वे नये उधारकर्ता जिनका लोन 31 अगस्त 2021 तक पास होगा वे स्पेशल ऑफर के तहत कम ब्याज दरों का फायदा ले सकेंगे बशर्ते पहला डिस्बर्समेंट 30 सितंबर 2021 या उससे पहले किया गया हो।
कितना मिलेगा लोन
ऑफर के तहत 50 लाख रु तक का होम लोन लिया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक सैलेरी वाले व्यक्तियों के लिए 50 लाख रुपये तक के लोन के लिए दरें 6.66 प्रतिशत से शुरू होंगी। ध्यान रहे कि ब्याज दर के लिए उधारकर्ता का सिबिल स्कोर अच्छा होना चाहिए। 6.66 प्रतिशत पर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने 30 साल की अधिकतम अवधि के साथ होम लोन पर अपनी सबसे कम ब्याज दर की पेशकश की है।
ऑनलाइन मिलेगा अप्रूवल
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस द्वारा लॉन्च किया गया होमवाई ऐप डिजिटल रूप से होम लोन के लिए आवेदन करने और ऑनलाइन मंजूरी प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है। ग्राहक एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ऑफिस में आए बिना अपने लोन आवेदन को ट्रैक कर सकते हैं। आप एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की होमवाई ऐप का लाभ उठा कर अपने घर से लोन सुविधा का फायदा ले सकते हैं।
ऐसे कम करें ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अगर आप पैसा निवेश करें तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। आप होम लोन की डाउन पेमेंट के लिए निवेश का उपयोग कर सकते हैं। यदि होम लोन की शुरुआत में पहले ही एक बड़ी राशि का भुगतान किया जाए तो आपके द्वारा उधार ली जाने वाली राशि कम होगी और इसलिए ब्याज दर कम होगी। दूसरा तरीका ये भी है कि आप रेगुलर इनकम वाली जगह में निवेश करके उससे होने वाली आय से ईएमआई भरते रहें।
होम लोन ट्रांसफर
आप अपने होम लोन के बैलेंस को एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर भी कर सकते हैं। ऐसा तभी करें जब नया बैंक कम ब्याज दर पर लोन दे रहा हो। इससे आपको बहुत तगड़ी बचत करने में मदद मिलती है। ब्याज बचाने के उद्देश्य से होम लोन बैलेंस ट्रांसफर करना आसान और प्रभावी है। रेगुलर बेसिस पर एक निश्चित राशि का पूर्व भुगतान कर सकते हैं और बकाया लोन को प्रभावी ढंग से कम कर सकते हैं। कम बकाया राशि का मतलब कम ब्याज दर होगा। होम लोन राशि का समय से पहले भुगतान लोन के शुरुआती सालों में करना चाहिए, न कि अंत में।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
