नई दिल्ली, मई 2। देश की सबसे बड़ी बीमा और सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पिछले वित्त वर्ष (2020-21) में इक्विटी निवेश से 37,000 करोड़ रुपये का प्रोफिट कमाया। यह राशि उससे पिछले वित्त वर्ष (2019-20) में कमाए गए 25,625 करोड़ रुपये के प्रोफिट से 44.4 फीसदी अधिक है। अहम बात यह है कि कंपनी ने अपने 65 साल के इतिहास में इक्विटी बाजार से 2020-21 में सबसे अधिक मुनाफा कमाया। शेयर बाजार एक ऐसी जगह है, जहां से आप भी कमाई कर सकते हैं। मगर आपको अच्छे शेयर खरीदने होंगे ताकि नुकसान न हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी देश की सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक है। इसने पिछले वित्त वर्ष में शेयर बाजार में 94000 हजार करोड़ रु का निवेश किया।
कहां से कमाती है मुनाफा
एलआईसी मुख्य रूप से अपने गैर-लिंक्ड पोर्टफोलियो से प्रोफिट कमाती है, जिसमें पारंपरिक जीवन बीमा पॉलिसी शामिल हैं। एलआईसी का रिकॉर्ड मुनाफा कंपनी के पॉलिसीहोल्डर्स के लिए अच्छी खबर है क्योंकि उन्हें अपने निवेश पर बेहतर बोनस और रिटर्न मिलेगा। इस बीच सरकार को एलआईसी से उच्च लाभांश भी मिलेगा। पिछले साल मार्च में चार साल के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद तेजी से वापसी करने वाले इक्विटी बाजार के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत एलआईसी को रिकॉर्ड लाभ हुआ।
किन सेक्टरों में किया निवेश
एलआईसी ने मुख्य रूप से इन्फ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, फाइनेंशियल सर्विसेज, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटोमोबाइल, मेटल्स एंड माइनिंग, हार्डवेयर, एंटरटेनमेंट और सर्विसेज जैसे सेक्टर की कंपनियों में निवेश किया, जो कॉविड महामारी के कारण बुरी तरह प्रभावित हुईं। जब पिछले वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में इक्विटी बाजारों ने गिरावट से वापसी की, तो एलआईसी अपने निवेश पर रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज करने में कामयाब रही।
आगे की रणनीति क्या है
अब एलआईसी ऊपर बताए गए सेक्टरों में अपना निवेश कम कर रही है और नए क्षेत्रों की तरफ ध्यान केंद्रित कर रही है। ये उन सेक्टरों में फिर से निवेश कर रही है, जहां ये कोरोना संकट से पहले थोड़ा-बहुत निवेश किया करती थी।
इस सेक्टर में कम किया निवेश
एलआईसी ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक इंफ्रा इंडस्ट्रीज में अपने निवेश में भारी कटौती की है। इस सेक्टर में एलआईसी का निवेश मार्च 2020 में 24,000 करोड़ रुपये से घटकर अब केवल 4,100 करोड़ रुपये रह गया। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र में, एलआईसी का निवेश मार्च 2020 में 55,000 करोड़ रुपये से घटकर अब 11,600 करोड़ रुपये हो गया है, क्योंकि अधिकांश आईटी कंपनियों का कारोबार अमेरिका और यूरोप में मांग में कमी के कारण कम हुआ है।
इस सेक्टर पर लगाया दांव
वर्तमान में एलआईसी ने फार्मा क्षेत्र में अधिकतम निवेश किया है, जो चल रही महामारी के सबसे बड़े लाभार्थियों में से एक है। फार्मा सेक्टर को कोरोना काल में सबसे अधिक मुनाफा हुआ है और आगे भी यही स्थिति बरकरार रह सकती है। फार्मा में एलआईसी का निवेश वित्त वर्ष 2020-21 में 17,700 करोड़ रुपये के मुकाबले अब 37,000 करोड़ रुपये से अधिक है। यानी एलआईसी को भी इस सेक्टर से काफी उम्मीद है।
More From GoodReturns

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?



Click it and Unblock the Notifications