
LIC : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सभी लोगों को ध्यान में रखकर पॉलिसी को तैयार करता है। आज हम आपको एलआईसी का एक प्लान के बारे में जानकारी दे रहे है। जहां पर एक करोड़ रु तक का लाभ मिलेगा। हम आपसे एलआईसी के जिस प्लान के बारे में बात कर रहे है उसका नाम जीवन शिरोमणि है। यह एक ऐसा प्लान है। जो प्रोटेक्शन के साथ ही बचत की भी पेशकश करता है। यह प्लान एलआईसी का नॉन लिंक्ड प्लान है। इस प्लान में कम से कम 1 करोड़ रु एश्योर्ड सम की गारंटी मिलती है। यह सम एश्योर्ड की राशि ग्राहकों को एक बीमा कंपनी की तरफ से निश्चित तौर पर मिलती है।

यह एक सीमित वक्त के लिए मनी बैक प्लान भी है
एलआईसी के इस जीवन शिरोमणि प्लान को अधिक कमाई वाले लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। अगर कोई पॉलिसीधारक मैच्योरिटी के पहले गुजर जाता है, तो फिर ऐसी स्थिति में उसके परिवार को आर्थिक सहायता मिलती है। यह एक सीमित वक्त के लिए मनी बैक प्लान भी है, जिसमें आपको वक्त वक्त पर पैसे मिलते रहते है। अगर हम पॉलिसी में अधिकतम निवेश की आयु की बात करें, तो पॉलिसी में अधिकतम निवेश की आयु 55 वर्ष (टर्म 14 वर्ष), 51 वर्ष (पॉलिसी टर्म 16 वर्ष), 48 वर्ष (पॉलिसी टर्म 18 वर्ष) और 45 वर्ष (पॉलिसी टर्म 20 वर्ष) है।

कितनी राशि करनी होगी निवेश
इस पॉलिसी में अगर हम बेसिक सम एश्योर्ड की बात करें तो फिर यह 1 करोड़ रु है। इसके लिए ग्राहकों को 4 वर्षों तक निवेश करना होगा। इसके बाद आपको रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए ग्राहकों को हर महीने लगभग 94 हजार रु की राशि जमा करना होगा। पॉलिसीहोल्डर्स को इस पॉलिसी में जीवित रहने की स्थिति में निश्चित अवधि के दौरान भुगतान की सुविधा दी गई है। इतना ही नहीं मैच्योरिटी पर भी एक मुश्त राशि दी जाती है। गंभीर बीमारियों के लिए यह योजना कवर प्रदान करती है। इसमें तीन वैकल्पिक राइडर्स भी उपलब्ध हैं।
सरवाइवल बेनिफिट
-14 वर्ष की पॉलिसी में 10वें वर्ष और 12वें वर्ष सम एश्योर्ड का 30 प्रतिशत।
- 16 वर्ष की पॉलिसी में 12वें वर्ष और 14वें वर्ष सम एश्योर्ड का 35 प्रतिशत।
- 18 वर्ष की पॉलिसी में 14वें वर्ष और 16वें वर्ष सम एश्योर्ड का 40 प्रतिशत।
- 20 वर्ष की पॉलिसी में 16वें वर्ष और 18वें वर्ष सम एश्योर्ड का 45 प्रतिशत।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications