नई दिल्ली, सितंबर 10। बेहतर भविष्य के लिए निवेश करना हमेशा एक अच्छे विचारों में से एक है। भारत के नागरिकों के पास निवेश करने के ढेर सारे विकल्प हैं। बीमा उसमें से एक है। बीमा होना अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित करना है। बीमा निवेश के जोखिम-मुक्त तरीकों में से है। एलआईसी बीमा के लिए भारतीयों के बीच बेहद लोकप्रिय है, क्योंकि इसमें निवेश के लिए ढ़ेरो स्कीम्स हैं। एलआईसी आधार शिला योजना एक गैर-लिंक्ड, सहभागी, व्यक्तिगत, जीवन बीमा योजना है जिसे विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं के लिए बनाया गया है। इस पॉलिसी के तहत अगर आप रोजाना 29 रुपये का निवेश करते हैं तो आपको 4 लाख रुपये की राशि मिल सकती है।
एलआईसी आधार शिला योजना
यह योजना नागरिको को सुरक्षा और बचत का एक संयोजन प्रदान करती है और परिपक्वता से पहले किसी भी समय पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में परिवार के लिए वित्तीय सहायता का सोर्स बनती है। इस पॉलिसी में जीवित पॉलिसीधारक के लिए परिपक्वता के समय एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा, यह योजना अपने ऑटो कवर के साथ-साथ ऋण सुविधा के माध्यम से और जरूरी हो जाती है।
न्यूनतम बीमा राशि
इस पॉलिसी के तहत न्यूनतम मूल बीमा राशि 75,000 रुपये प्रति जीवन है, जबकि एलआईसी आधार शिला योजना के तहत अधिकतम मूल बीमा राशि 3 लाख रुपये से अधिक नहीं हो सकती है। इसका मतलब है कि एलआईसी आधार शिला पॉलिसी में अधिकतम 3 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। इस पॉलिसी की मैच्योरिटी अवधि 10 साल से लेकर 20 साल तक हो सकती है। प्रीमियम का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक आधार पर किया जा सकता है।
एलआईसी आधार शिला योजना: परिपक्वता पर 4 लाख रुपये कैसे प्राप्त करें
अगर कोई निवेशक प्रतिदिन 29 रुपये की बचत करता है तो एक साल में वह एलआईसी आधार शिला योजना में 10,959 रुपये जमा करने मे सक्षम होगा। मान लीजिए अगर निवेशक 20 साल तक ऐसा करता रहता है तो और वह यह योजना 30 साल की उम्र में योजना शुरू करता है। तो इस तरह वह 20 साल में 2,14,696 रुपये की राशि का निवेश करेंगे, ब्याज के साथ रिटर्न 3,97,000 रुपये होगा।
एलआईसी आधार शिला योजना में कौन कर सकता है निवेश
8 से 55 वर्ष की आयु की कोई भी महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है। एलआईसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि यह योजना बिना किसी चिकित्सकीय जांच के केवल सामान्य स्वस्थ जीवन के लिए उपलब्ध है।
More From GoodReturns

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
