
LIC Jeevan Anand Policy : जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भारत की सबसे बड़ा बीमा प्रोवाइडर है। इसकी टैग लाइन है - जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। ये एक दम सटीक है, क्योंकि एलआईसी पॉलिसी में निवेश करने से आपके निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलता है और लाइफ कवर भी मिलता है। एलआईसी नई-नई पॉलिसी जारी करती रहती है। आज हम आपको एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इसकी सबसे लोकप्रिय पॉलिसियों में से एक है। इस पॉलिसी का इस्तेमाल कर आप लाखों रुपए पा सकते हैं। आगे जानिए इस स्कीम की डिटेल।
लंबी अवधि का निवेश करने वालों के लिए बेहतर
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी उन लोगों के लिए बेहतर है जो अपने पैसे को कई सालों तक निवेशित रखना चाहते हैं। यह एक लॉन्ग टर्म बचत योजना है। जो लोग अपना रिटायरमेंट फंड तैयार करना चाहते हैं, उन्हें इस पॉलिसी को चुनना चाहिए। जिन लोगों को पैसा फौरन नहीं चाहिए उन्हें इस पॉलिसी का लाभ होगा। इस पॉलिसी में लॉक इन अवधि जितनी लंबी होगी, पॉलिसी के फायदे उतने अधिक होंगे।
मिलता है निवेश बोनस
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी के निवेशकों को निवेश बोनस मिलता है। यदि पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी पर्सन को 125 प्रतिशत डेथ बेनेफिट मिलेगा। एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी में न्यूनतम बीमा राशि एक लाख रुपये होती है। जबकि अधिकतम राशि के लिए कोई सीमा नहीं है। आगे हम जानेंगे कि 25 लाख रुपये की बीमा राशि पाने के लिए आपको कितना निवेश करना होगा।
जानिए क्या है कैल्कुलेशन
आपको हर दिन 45 रुपये का निवेश करना होगा। यह राशि 1358 रुपये प्रति माह होती है। इस राशि के लिए आवश्यक समय सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए। इसका मतलब है कि पॉलिसी को इतने साल तक रखना होगा। मैच्योरिटी के बाद, जो कि 35 वर्ष है, निवेशक को 25 लाख रुपये मिलेंगे।
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में आप मैच्योरिटी के समय रिटर्न पाने के लिए केवल तीन साल के लिए प्रीमियम का भुगतान करने का ऑप्शन चुन सकते हैं। प्लान का लाभ लेने के लिए एक निवेशक को तीन साल के लिए सालाना करीब 50,000 रुपये जमा करने होते हैं। कन्यादान पॉलिसी में एक बहुत अहम शर्त यह है कि निवेशक की न्यूनतम आयु कम से कम 30 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। दूसरी शर्त कि निवेशक की बेटी की उम्र कम से कम 1 साल होनी चाहिए। एलआईसी कन्यादान पॉलिसी की न्यूनतम मैच्योरिटी अवधि 13 वर्ष है जबकि प्रीमियम अलग-अलग बीमा राशि के लिए कम-ज्यादा हो सकता है। एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में निवेश करने के लिए आपको आधार कार्ड, इनकम प्रूफ, पहचान पत्र और बर्थ सर्टिफिकेट जैसे कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे। यदि आप कुल 10 लाख रुपये का निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको 22 वर्षों तक 3,901 रुपये की मासिक किस्त जमा करनी होगी। तीन साल बाद यानी पॉलिसी शुरू होने के 25 साल बाद मैच्योरिटी के वक्त आपको 26.75 लाख रुपये मिलेंगे। इसी तरह की एलआईसी की कई अन्य पॉलिसियां हैं, जो आपको कम निवेश पर अच्छा रिटर्न दे सकती हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications