LIC Notice: ए़डवांस दुनिया में कई तरह के फ्रॉड हो रहे हैं जिसकी वजह से लोगों की मेहनत से की हुई कमाई दो मिनट में गायब हो जाती है। हाल ही में एलआईसी ने भी फ्रॉड ऐप के बारे में लोगों को सचेत किया है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

एलआईसी ने जारी किया ये नोटिस
एलआईसी ने हाल ही में एक्स पर जानकारी देने के लिए नोटिस जारी किया है जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि एक फ्राडलेंट ऐप के माध्यम से ये दर्शाया जा रहा है कि वह एलआईसी इंडिया का ऐप है, जबकि ये सच नहीं है और ऐसे में कई लोगों के पैसे भी डूब सकते हैं। इस वजह से इन मोबाइल ऐप से सावधान रहने को कहा है। साथ ही ये भी जानकारी दी है कि एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से ही सारे ट्रांसजैक्शन करें या फिर एलआईसी के डिजिटल ऐप के माध्यम से पैसों का लेनदेन करें।
एलआईसी ने पहले भी जारी किया था नोटिस
एलआईसी ने पिछले साल सितंबर में नोटिस जारी किया था और इसमें कहा गया है कि एलआईसी के नाम पर जो मेसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह पूरी तरह फेक है। एलआईसी ने किसी भी मेसेज के जरिए ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया है। पीआईबी फैक्ट चेक में कहा गया है कि मेसेज में सभी इंश्योरेंस प्रोडक्ट या प्लान को वापस लेने का जो दावा किया जा रहा है वह भी पूरी तरह गलत है। एलआईसी ऐसा कुछ भी करने नहीं जा रही है।
इसके अलावा इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम ने मैसेज में ग्राहकों को केवाईसी वेरिफिकेशन को लेकर सचेत किया था। एलआईसी ग्राहकों को तुरंत केवाईसी अपडेट करने के लिए संदेश भेजना शुरू कर दिया है। जिसमें दिए गए लिंक के जरिए तुरंत केवाईसी करने की सलाह दी जा रही हैं। ऐसे मैसेज से सावधान रहने के लिए एलाईसी ने जानकारी दी थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
