नई दिल्ली, अगस्त 13। भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी ने वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2022) की रिपोर्ट जारी की है। एलआईसी ने जारी रिपोर्ट में बताया कि जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर कई गुना बढ़कर 682.9 करोड़ रुपये का रहा है। एलआईसी को पिछले साल जून तिमाही में 2.6 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
तिमाही आधार पर हुई है गिरावट
सालाना आधार पर कंपनी ने जून तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन तिमाही आधार पर एलआईसी के मुनाफे में भारी गिरावट हुई है। पिछले वित्त वर्ष की आखिरी मार्च तिमाही में कंपनी ने 2,371.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। जून तिमाही की रिपोर्ट जारी करने के बाद एक बयान में कंपनी ने कहा कि आने वाली तिमाहियों में एलआईसी के मुनाफे में उतार-चढ़ाव कम देखने को मिलेगा।
पॉलिसी प्रीमियम इनकम में हुई है बढ़ोत्तरी
एलआईसी ने जारी रिपोर्ट में बताया है कि जून तिमाही में कंपनी का न्यू-पॉलिसी प्रीमियम इनकम बढ़कर 7,429 करोड़ रुपये हो गया है। यह पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में 5,088 करोड़ रुपये का था। इसके अलावा एलआईसी की कुल इनकम वर्तमान वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,68,881 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तीमाही में कंपनी की इनकम 1,54,153 करोड़ रुपये थी।
एलआईसी की बाजार में हिस्सेदारी
तिमाही के दौरान, एलआईसी की प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय (आईआरडीएआई के अनुसार) की कुल बाजार हिस्सेदारी 65.42 प्रतिशत रही है। वित्त वर्ष 22 की पहली तिमाही में एलआईसी का बाजार शेयर 67.52 का था, इस तिमाही बाजार हिस्सेदारी में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालाँकि, नवीनतम तिमाही की बाजार हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2012 की तुलना में 63.25 प्रतिशत अधिक है।
सभी सेगमेंट में हुआ है घाटा
एलआईसी के मुताबिक मार्च तिमाही की तुलना में कंपनी के प्रदर्शन में सभी सेगमेंट गिरावट आई है। एलआईसी ने वित्त वर्ष मार्च 2022 के आखिरी तिमाही में 2,371 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट किया था। कंपनी का न्यू-पॉलिसी प्रीमियम इनकम 14,614 करोड़ रुपये और कुल समग्र इनकम 2,11,451 करोड़ रुपये का था।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
