नई दिल्ली, फरवरी 10। अपने प्रस्तावित मेगा पब्लिक ऑफर (आईपीओ) से पहले भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड (एलआईसी) ने दिसंबर तिमाही में शेयरों में अपनी खरीदारी की होड़ बरकरार रखी। लिस्टेड कंपनियों में सरकारी और सबसे बड़ी बीमा कंपनी की होल्डिंग 31 दिसंबर तक 9.58 लाख करोड़ रु के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। एक 2021 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले इसकी शेयरों में होल्डिंग में हुई 1.7 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्शाता है। यहां हम आपको बताएंगे उन शेयरों के नाम जिनमें एलआईसी ने सबसे अधिक निवेश किया हुआ है। आपके पास मौका होगा इन शेयरों में निवेश करके मुनाफा कमाने का।
गिरावट के बावजूद खरीदारी
एलआईसी ने 2021 की सितंबर तिमाही के मुकाबले दिसंबर तिमाही में फ्रंट-लाइन शेयर सूचकांकों में 1.5% फीसदी गिरावट के बावजूद शेयरों में अपनी होल्डिंग्स बढ़ाई। वो तिमाही मार्च 2020 में आई मंदी के बाद पहली तिमाही रही थी जिसमें मार्केट में गिरावट रही। पिछली बार बेंचमार्क सूचकांकों में बड़ी तिमाही गिरावट के बावजूद एलआईसी की शेयरधारिता में बढ़ोतरी 2016 की दिसंबर तिमाही में देखने को मिली थी।
इन शेयरों में अधिक निवेश
अब आपको बताते हैं उन शेयरों के नाम जिनमें एलआईसी ने अधिक निवेश किया हुआ है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस में एलआईसी की 45.24 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं आईटीसी में 16.21 फीसदी, हिंदुस्तान कॉपर में 14.22 फीसदी, एनएमडीसी में 14.16 फीसदी, एमटीएनएल में 13.12 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो में 12 फीसदी और ऑयल इंडिया में 11.85 फीसदी हिस्सेदारी है। ये वो शेयर हैं जिनमें एलआईसी के पास प्रतिशत के लिहाज से सबसे ज्यादा शेयरहोल्डिंग है।
खूब बढ़ाया शेयरों में निवेश
मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार एलआईसी की शेयरहोल्डिंग को कवर करने में 321 बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर लिस्टेड कंपनियों को शामिल किया गया। कंपनियों में इसकी हिस्सेदारी वैल्यू के अनुसार 30 सितंबर 2021 तक 5.17% से बढ़ कर 31 दिसंबर 2021 तक 5.24% हो गयी। शेयरों की संख्या के हिसाब से शेयरधारिता 6.59% से बढ़कर 6.63% हो गई, जो 2019 के अंत के बाद सबसे अधिक है।
किन सेक्टरों पर एलआईसी का फोकस
विभिन्न सेक्टरों की बात करें तो एलआईसी की इंफ्रा और इंजीनियरिंग में 10 फीसदी से अधिक, तेल और गैस में 6 फीसदी से अधिक, ऑटो में करीब 6 फीसदी, कैपिटल गुड्स और बीएफएसआई में भी करीब 6-6 फीसदी, फार्मा में करीब 4.5 फीसदी और एफएमसीजी में करीब 4 फीसदी निवेश है। डेटा से पता चलता है कि एलआईसी की शेयरों में होल्डिंग अच्छी तरह से डायरवर्सिफाई यानी फैली है। मतलब इसने अलग अलग सेक्टरों की कंपनियों में निवेश किया हुआ है।
इन सेक्टरों में कम की हिस्सेदारी
एलआईसी अक्टूबर-दिसंबर में अधिकांश क्षेत्रों में निवेशित रही और पिछली दो तिमाहियों में इंफ्रा और इंजीनियरिंग, ऑटो और सहायक, और पूंजीगत सामान जैसे कुछ ही क्षेत्रों में अपनी हिस्सेदारी को कम किया। एलआईसी की ग्रॉस रिटन प्रीमियम में 64% बाजार हिस्सेदारी है और वह इस सप्ताह बाजार नियामक सेबी के साथ अपने आईपीओ के लिए डॉक्यूमेंट्स दाखिल करना चाहती है। कंपनी के आगामी आईपीओ में अपने पॉलिसीधारकों को शेयरों पर 5% छूट की पेशकश करने की संभावना है। उनके लिए 10 फीसदी शेयर आरक्षित भी रहेंगे।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
