नई दिल्ली, अगस्त 24। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भारत की सबसे बड़ी सरकारी इंश्योरेंस कंपनी अपने ग्राहकों के लिए बहुत सी स्कीम लाती रहती है। लोग अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एलआईसी की स्कीम्स में इन्वेस्ट करते है। सुरक्षा और रिटर्न के मामले में एलआईसी एक बेहतर विकल्प है। इसीलिए लोग एलआईसी की स्कीम में निवेश करना पसंद करते है। यदि आप एलआईसी में इन्वेस्ट करने का विचार कर रहे है तो आप एलआईसी की धन रेखा पॉलिसी में इन्वेस्ट कर सकते है।
महिलाओं के लिए खास प्रीमियम की दरें तय की गई है
इस स्कीम में दो तरह के प्रीमियम है एक नॉन लिंक्ड और व्यक्तिगत सेविंग लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। आप इसमें सिंगल और लिमिटेड भुगतान दोनो विकल्प का ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते है। इसके साथ ही इस पॉलिसी में महिलाओं के लिए खास प्रीमियम की दरें तय की गई है। इस धन रेखा पॉलिसी के तहत 40 साल के टर्म पर कम से कम 90 दिन और अधिकतम आयु 55 वर्ष है। 30 वर्ष के टर्म पर 2 से 45 वर्ष और 20 वर्ष के टर्म पर 3 से 35 वर्ष की आयु तय की गई है। भारत में रहने वाला कोई भी नागरिक इस पॉलिसी को खरीद सकता है।
इसे 5 वर्ष के किस्तों में भी लिया जा सकता है
इस पॉलिसी के टर्म के दौरान यदि पॉलिसी धारक गुजर जाता है तो उसके परिवार को वित्तीय सहायता दी जाती है। और जब पॉलिसी मेच्योर हो जाती है तो एकमुश्त राशि मिल जाती है। इस पॉलिसी में डेथ बेनिफिट एक साथ मिलती है या फिर इसे 5 वर्ष के किस्तों में भी लिया जा सकता है।
धन रेखा पॉलिसी मिनिमम सम एश्योर्ड 2 लाख रु है
ये पॉलिसी एक मनी बैक स्कीम है इस स्कीम के तहत आपको गारंटीड बोनस मिलता है। इस पॉलिसी के तहत मिनिमम सम एश्योर्ड 2 लाख रूपये और ज्यादा की कोई सीमा नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications