नई दिल्ली, सितंबर 26। आजकल एक व्यक्ति अपने जीवन में किस उम्र तक नौकरी करना चाहता है, आज के परिवेश में लोग 45 के बाद रिटायरमेंट की सोच रहे हैं। इसका कारण भी है, काम के दौरान जिस तरह के तनाव का माहौल बना रहता है। उसे देख कर आज के युवा काफी जल्दी रिटायर होने की सोच रहे हैं। लेकिन इसके लिए रिटायरमेंट के बाद के खर्चों को पूरा करने के लिए एक बेहतर प्लान होना चाहिए जिससे नियमित आय होती रहे। अगर आपका भी कम समय के बाद ही रिटायरमेंट लेने का प्लान है तो एलआईसी की सरल पेंशन योजना आपके काम आ सकती है। साठ साल की उम्र के बाद पेंशन मुहैया कराने से जुड़ी तमाम योजनाएं हैं। लेकिन इस योजना में आप कम उम्र में पेंशन पाने के योग्य हो सकते हैं। एलआईसी की सरल पेंशन योजना एक नॉन-लिंक्ड, सिंगल प्रीमियम योजना है। चलिए इस योजना के विषय में विस्तार से समझते हैं।
सिंगल और ज्वाइंट पॉलिसी का है विकल्प
एलआईसी सरल पेंशन योजना को सिंगल और ज्वाइंट लाइफ दोनों में से किसी को खरीदा जा सकता है। सिंगल लाइफ एक व्यक्ति के लिए पॉलिसी होती है। इस योजना को खरीदने के बाद पॉलिसीधारक को अपने जिंदगी भर पेंशन मिलती रहेगी। अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो पॉलिसी खरीदने की राशि उसके नॉमिनी को वापस कर दी जाएगी। ज्वाडंट लाइफ प्लान खरीदने पर पति और पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ मिलेगा।
एकमुश्त जमा होती है प्रीमियम
एलआईसी के इस पॉलिसी को एकमुश्त निवेश करके खरीदना होता है। उसके बाद आपकों पेंशन मिलती रहती है। सरल पेंशन योजना में निवेश करने के लिए न्यूनतम उम्र 40 साल और अधिकतम उम्र 80 साल रखी गई है। इस पॉलिसी को खरीदने के 6 महीने बाद कभी भी सरेंडर किया जा सकता है।
मिलती है लोने की सुविधा
इस योजना में निवेश पर लोन की सुविधा भी मिलती है। निवेश के दिन से 6 महीने बाद आप लोने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आपकों पैसों की सख्त जरूरत है तो आप पॉलिसी सरेंडर कर के पैसे निकाल भी सकते हैं। सरेंडर करने पर 95 प्रतिशत राशि वापस मिल जाती है।
पेंशन पाने के लिए हैं चार ऑप्शन
एलआईसी सरल पेंशन योजना के माध्यम से पेंशन पाने के चार विकल्प होते हैं। आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालना पेंशन लेने के विकल्प को चुन सकते हैं। सरल पेंशन योजना में मासिक पेंशन न्यूनतम 1000 रुपये, तिमाही पेंशन न्यूनतम 3,000 रुपये, छमाही पेंशन न्यूनतम 6,000 रुपये और सालाना पेंशन न्यूनतम 12,000 रुपये से शुरूआत होगी। पेंशन की राशि की कोई सीमा नहीं है, यह आपके निवेश पर निर्भर करता है। मान लिजिए आप 42 साल के हैं और आपने 30 लाख रुपये की एन्युटी खरीद ली है, तो आपको 12,388 रुपये हर महीने पेंशन मिलेगी। आप अपने पेंशन की राशि अपने निवेश के अनुसार खुद डिसाइड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications