LIC Share Price: आपकी जानकारी के लिए बता दें की जबसे LIC का आईपीओ का लिस्ट हुआ था, तब से कंपनी के शेयर्स ने लिस्टिंग प्राइस को कभी क्रॉस नहीं किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज एलआईसी ने अपने आईपीओ में शेयर जारी होने के रेट के स्तर को पहली बार पार किया है। गौरतलब है कि एलआईसी के शेयरों में यह उछाल तब आया है, जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा एलआईसी के द्वारा एचडीएफसी बैंक में स्टेक लेने को मंजूरी मिल गई है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि साल 2022 के मई महीने में लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने अपना इनिशियल पब्लिक इशू लॉन्च किया था।
उसे समय एलआईसी का इश्यू प्राइस 902 रुपए से 949 रुपए प्रतिशत के आसपास था। लिस्टिंग के बाद एलआईसी के स्टॉक में 26 प्रतिशत तक की भारी गिरावट देखने को मिली थी और यह 867 रुपए के निचले स्तर पर पहुंच गया था। इसके शेयर्स में शुरुआती गिरावट के बाद पिछले 2 महीने के अंदर सबकुछ एकदम से जैसे बदल गया और एलआईसी के शेयर्स में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एक आंकड़े के मुताबिक पिछले 2 महीने के अंदर कंपनी के शेयर्स में 55 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इसके बाद अएलाईसी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक एलाईसी का मार्केट कैप इस समय बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसके साथ ही एलआईसी दुनिया की सबसे ज्यादा कीमती पीएसयू बन चुकी है। इसेक अलावा यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी बीमा कंपनी भी है।
गौरतलब है कि एलआईसी के स्टॉक्स ने पिछले तीन महीने के अंदर कंपनी को 2.2 लाख रुपए तक जोडे़ हैं और सबसे वैल्यूएबल पीएसयू बन गई है। इसके साथ ही लिक सबसे ज्यादा कीमती पीएसयू कंपनी तो बनी है, साथ ही भारत की सातवीं सबसे ज्यादा वैल्युएबल कंपनी बन चुकी है।
अगर बात की जाए आज एलआईसी के शेयर की तो मार्केट बंद होने तक 3:30 पर कंपनी के शेयर 1.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 933 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। वहीं अगर आप कर बात करते हैं पिछले 52 हफ्ते के उच्चतम और निचले स्तर की तो, पिछले 52 हफ्ते में एलआईसी के स्टॉक का उच्चतम स्तर 955 रुपए पहुंच गया है। वहीं अगर बात की जाए निचले स्तर की तो यह 530.05 रुपए रहा है।
मीडिया द्वारा मिल रही जानकारी के मुताबिक एलआईसी के शेयरों में आई तेजी का असर कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन पर भी पड़ा है, जो 5.9 लाख करोड रुपए से बढ़कर 6 लाख करोड़ रुपए के आसपास पहुंच गया है।
अगर बात करें पिछले 6 महीने की तो कंपनी के शेयर में 45.79 परसेंट की तेजी देखने को मिली है। इसने अपने इन्वेस्टर्स को बेहतर रिटर्न दिया है। हालांकि एलआईसी की आईपीओ की लिस्टिंग के बाद इसके शेयर में गिरावट दर्ज की जा रही थी और यह अपनी लिस्टिंग प्राइस को भी नहीं टच कर पा रहा था। हालांकि एक बार फिर लोगों का रुझान एलआईसी के शेयर्स की ओर आता दिख रहा है और एचडीएफसी बैंक में 9 प्रतिशत से ज्यादा का स्टेक मिलने के बाद एलआईसी के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications