नयी दिल्ली। क्या आपने पैसों के मामले में फ्यूचर की तैयार शुरू कर दी है? अगर नहीं की तो ये खबर आपके काफी काम की है। और अगर कर दी है तो आप अपना फ्यूचर इस खबर में बताई जाने वाली योजना से और भी ज्यादा मजबूत कर सकते हैं। आपको बता दें कि निवेश से फ्यूचर के लिए आर्थिक तौर पर मजबूत होना काफी आसान है। कई निवेश ऑप्शन हैं, जिनमें आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके करोड़पति तक बन सकते हैं। मगर यदि आप हर महीने के बजाय एक बार में पैसा देकर छुट्टी पाना चाहते हैं तो एलआईसी की एक खास योजना आपके काम आएगी। इस पॉलिसी में 1 लाख रु के निवेश पर सालाना 12000 रु मिलेंगे। यानी 12 फीसदी का ब्याज के बराबर। वहीं आजकल बैंकों में ब्याज दरें 6 फीसदी से भी कम हो गई हैं। ऐसे में एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर बैंक से दोगुना तक ज्यादा फायदा लिया जा सकता है।
जानिए योजना की डिटेल
एलआईसी के जीवन अक्षय एन्यूटी प्लान में आपको एक बार पैसा देना होगा, जिसके बाद आपको पेंशन के रूप में सालाना 12 हजार रु मिलेंगे। आप हर महीने भी पेंशन ले सकते हैं। कोई भी अपने या परिवार के किसी अन्य सदस्य के लिए एलआईसी की इस योजना में निवेश कर सकता है। एलआईसी की कई ऐसी पॉलिसियां हैं, जिनमें एक बार पैसा देकर आपको तुरंत पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है और जीवन अक्षय इन्हीं में से एक है।
तीन या 6 महीने में पेंशन लेने का मौका
इस पेंशन स्कीम में हर साल 12000 रु तक मिलते हैं। मगर आप चाहें तो तीन या 6 महीने पर भी पेंशन ले सकते हैं। एक अच्छी बात ये भी है कि पॉलिसी लेने के तीन महीने बाद आप लोन भी ले सकते हैं। आप कम से कम 1 लाख रु के निवेश पर न्यूनतम सालाना 12000 रु पा सकते हैं। इस पॉलिसी में आप अधिकतम जितना चाहे उतना निवेश कर सकते हैं।
ऐसे मिलेंगे हर महीने 6000 रु
अगर आप चाहें तो आपको एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी के तहत हर महीने 6000 रु की पेंशन भी मिल सकती है। मगर इसके लिए आपको ज्यादा निवेश करना होगा। हर महीने 6000 रु की पेंशन हासिल करने के लिए एक बार में 6,10,800 रु का निवेश करना होगा। दूसरी बात हर महीने पेंशन ऑप्शन के लिए विकल्प 'ए' चुनें। ए विकल्प में 'Annuity payable for life at a uniform rate' ऑप्शन होगा।
सालाना 76000 रु मिलेंगे
यदि आप चाहें तो जीवन अक्षय पॉलिसी में आपको सालाना 76650 रु भी मिल सकते हैं। असल में ऑप्शन ए चुनने के बाद हर महीने 6000 रु की पेंशन लेने के बजाय यदि आप सालाना पेंशन लेने का विकल्प चुनें तो आपको हर साल 76650 रु मिलेंगे।
तिमाही और छमाही ऑप्शन
इसी ऑप्शन में आपको तिमाही आधार पर 18,225 रु और छमाही (हर 6 महीनों में) 37,035 रु की पेंशन मिल सकती है। मगर निवेश एक बार में 6,10,800 रु का ही करना होगा।
कब तक मिलेगी पेंशन
इस पॉलिसी के तहत जब पॉलिसीधारक जीवित रहता है तब तक उसे पेंशन मिलती रहती है। पॉलिसीधारक की मृत्यु पर ये पेंशन आनी बंद हो जाती है। फ्यूचर सिक्योर करने के लिए ये एक अच्छी योजना साबित हो सकती है।
एक और खास स्कीम
आप एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी में रोज सिर्फ 28-28 रु जमा करके 26 लाख रु पा सकते हैं। यदि आपकी उम्र 20 वर्ष हो और आप 25 साल का पीपीटी (प्रीमियम पेइंग टर्म) चुनें तो आपको कुल 2,58,752 रु का प्रीमियम अदा करना होगा। इस अवधि के दौरान आपका रोजाना का निवेश सिर्फ 28 रुपये रहेगा, जबकि मिलने वाला कुल रिटर्न 26,16,250 रु होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
