LIC Agents Gratuity Hike News: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के एजेंट्स को जाते हुए साल के दौरान बड़ा तोहफा मिला है। एलआईसी ने एजेंटों के लिए ग्रेच्युटी लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस फैसले के लिए एलआईसी (एजेंट) रेगुलेशन, 2017 में संशोधन किया गया है। नए नियमों के अनुसार, दोबारा नियुक्त किए गए एजेंट भी अब रिन्युअल कमीशन के लिए योग्य माने जाएंगे। सरकार के इस फैसले के लागू होने के बाद देशभर में फैले एलआईसी के करीब 13 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा होगा।
एलआईसी ने दी शेयर बाजार को जानकारी
एलआईसी ने बीते शुक्रवार को शेयर बाजार को इस संबंध में सूचना दी है। इसके मुताबिक, नया नियम 6 दिसंबर 2023 से ही लागू हो गया है। इसका प्रकाशन ऑफिशियल गजट में किया जा चुका है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने सितंबर में एलआईसी एजेंट और कर्मचारियों के लाभ के लिए ग्रेच्युटी सीमा और पारिवारिक पेंशन में बढ़ोतरी सहित कई कल्याणकारी उपायों को मंजूरी दे दी थी।

रिन्युअल कमीशन की बहाली से एलआईसी एजेंट्स को काफी राहत मिलेगी। फिलहाल वह पुरानी एजेंसी से किए गए किसी भी बिजनेस का लाभ नहीं उठा पाते थे, इससे उनकी आय घट रही थी। लेकिन उनको अब पुराने बीमा का फायदा भी मिलेगा।
एलआईसी के पास है 13 लाख से ज्यादा हैं एजेंट
एलआईसी के देशभर में एक लाख से ज्यादा कर्मचारी और 13 लाख से ज्यादा एजेंट हैं। कंपनी के इस फैसले से इन सभी को लाभ पहुंचेगा। एलआईसी एजेंटों के लिए ग्रेच्युटी सीमा को बढ़ाकर वित्त मंत्रालय उन पर पड़ने वाले काम के बोझ और लाभों में सुधार करना चाहता है।
सितंबर से बढ़ गया है टर्म इंश्योरेंस कवर
एलआईसी एजेंट के लिए सितंबर 2023 से टर्म इंश्योरेंस कवर को 3,000 रुपये से 10,000 रुपये की मौजूदा सीमा से बढ़ाकर 25,000 रुपये से 1,50,000 रुपये कर दिया गया था। इसक अलावा एलआईसी एजेंट के परिवार के कल्याण के लिए 30 फीसदी की एक समान दर पर फैमिली पेंशन की घोषणा भी की गई थी।
भारत में बीमा की पहुंच काफी कम
भारत की सिर्फ 5 फीसदी आबादी के पास ही बीमा की सुविधा पहुंची है। अभी भी देश की 95 फीसदी आबादी बीमा कवरेज से बाहर है। यह खुलासा हाल ही में आई भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण की रिपोर्ट से हुआ है। आईअरडीएआई के चेयरमैन देवाशीष पांडा ने रिपोर्ट जारी करते हुए बीमा कंपनियों से और बेहतर कोशिश करने की अपील की थी। देश में बीमा को बढ़ाने में सबसे बड़ा योगदान एजेंट ही देते हैं।
1956 में स्थापित हुई थी एलआईसी
वर्ष 1956 में पांच करोड़ रुपये की शुरुआती पूंजी के साथ स्थापित एलआईसी के पास 31 मार्च, 2023 तक 40.81 लाख करोड़ रुपये की जीवन निधि के साथ 45.50 लाख करोड़ रुपये का परिसंपत्ति आधार था। यह दुनिया की टॉप 5 बीमा कंपनियों में शामिल है। इसके अलावा एलआईसी देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है। भारतीय शेयर बाजार में सबसे ज्यादा निवेश करने वाली कंपनी एलआईसी ही है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications