Life Insurance Corporation of India: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। LIC ने 24 घंटे में सबसे ज्याद जीवन बीमा पॉलिसी बेचने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। LIC ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 20 जनवरी 2025 को उसके 4,52,839 एजेंटों ने मिलकर पूरे भारत में कुल 5,88,107 बीमा पॉलिसी इश्यू की है। यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल हो गया है।

LIC ने दी ये जानकारी (LIC Guinness World Record News)
LIC ने जानकारी देते हुए कहा कि यह उपलब्धि हमारे एजेंटों की मेहनत, लगन और प्रोफेशनल काम के प्रति समर्पण को दिखाती है। यह हमारे मिशन को भी दिखाता है और इन पॉलिसी से हम हर परिवार को वित्तीय सुरक्षा दे रहे हैं।
'मैड मिलियन डे' की खास पहल
यह रिकॉर्ड LIC के एमडी और सीईओ सिद्धार्थ मोहंती की एक खास पहल का हिस्सा था। उन्होंने सभी एजेंटों से अपील की थी कि 20 जनवरी 2025 को हर एजेंट कम से कम एक पॉलिसी जरूर पूरी करें। इस दिन को 'मैड मिलियन डे' नाम दिया गया था। सिद्धार्थ मोहंती ने इस ऐतिहासिक मौके पर अपने सभी ग्राहकों, एजेंटों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया और कहा कि यह दिन LIC के इतिहास में हमेशा याद रखने की बात भी कही।
एलआईसी ने इस कंपनी में बढ़ाई हिस्सेदारी
हाल ही में, एलआईसी ने 23 मई को बाबा रामदेव की अगुवाई वाली कंपनी पतंजलि फूड्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। अब एलआईसी के पास पतंजलि फूड्स की 9% से ज्यादा हिस्सेदारी है। पहले एलआईसी के पास पतंजलि फूड्स के इससे कम के शेयर थे। पतंजलि फूड्स ने स्टॉक एक्सचेंज को इसके बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि एलआईसी ने 2% और शेयर खरीदे हैं। इससे एलआईसी की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ गई है। जबकि पहले एलआईसी के पास पतंजलि फूड्स के 2,55,66,046 शेयर थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications