LIC AAO Recruitment Application Process: नौकरी चाहने वालों को एलआईसी एएओ (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) नोटिफिकेशन 2024 का बहुत समय से इंतजार था। इन पदों से चार्टर्ड अकाउंटेंट, कानून, आईटी आदि से जुड़े हुए उम्मीदवारों को भी अवसर प्रदान होगा।
इन पदों पर ग्रेजुएट वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सेलेक्शन प्रोसेस में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है, जिसके बाद मेडिकल परीक्षण होता है। चलिए अब आपको इसके बारे में सारी डिटेल्स देते हैं।

परीक्षा पैटर्न में ऑबजेक्टिव और डिटेलड टेस्ट जिसमें अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान और प्रोफेशनल नॉलेज को कवर करने वाले टेस्ट शामिल हैं। आवेदकों को आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता सहित पात्रता मानदंडों का पालन करना होगा।
इतनी उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन
भारतीय जीवन बीमा निगम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को स्नातक होना चाहिए।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए, लेकिन आपको बता दें कि अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
LIC AAO का आवेदन शुक्ल
भारतीय जीवन बीमा निगम की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 700 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 85 रुपये का शुल्क देना होगा।
जानिए क्या है पेपर पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। सभी उम्मीदवार को मुख्य परीक्षा देनी होगी। मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
आपको बता दें कि प्रारंभिक परीक्षा 60 मिनट की होती है और इसमें 100 प्रश्न होते हैं। यह 70 नंबर का पेपर होता है।
इसके बाद मेन पेपर 120 मिनट का होता है जिसमें 120 प्रश्न होते हैं और यह 300 मार्क्स का होता है। अंत में डिस्क्रिपटिव पेपर होता है जिसमें 30 मिनट का समय मिलता है और यह 25 मार्क्स का होता है जिसमें 2 प्रश्न होते हैं।
इसके लिए आवेदन प्रक्रिया यह है
एलआईसी एएओ 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाती है।
उम्मीदवारों को व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना जरूरी होता है। इसके साथ-साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी भी अपलोड करनी होती है।
फॉर्म पूरा होने पर, उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होता है। जिसे डेबिट/क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल वॉलेट जैसे अलग-अलग पेमेंट ऑप्शन का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है।
फॉर्म को सही से सबमिट करने के बाद, उम्मीदवारों को आवेदन को सबमिट करने से पहले सारी जानकारी को चेक कर लेना चाहिए और आवेदन प्रक्रिया की इंपोर्टेंट डेट को ध्यान रखना चाहिए।
आवेदन की तारीख और पेपर से जुड़ी तारीख आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट होती रहती है जिसे उम्मीदवार चेक कर सकते हैं।
इतनी मिलेगी सैलरी
सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) पद के लिए मूल वेतन 53,600 रुपये प्रति माह से शुरू होता है। भत्तों और कटौतियों को शामिल करने के बाद, मासिक वेतन रु. 88,667 है।
इससे जुड़ी हुई अगर आपको अधिक जानकारी के चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications