नई दिल्ली, अगस्त 21। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पास विभिन्न उम्र और पृष्ठभूमि के व्यक्ति के लिए बहुत से इंश्योरेंस के विकल्प है। पोस्ट ऑफिस और बैंक के सेविंग स्कीम्स के बाद एलआईसी स्कीम्स को देश में पैसा बचाने के लिए काफी पसंद किया जाता है और ये एक अच्छा विकल्प भी है। इसके पीछे एक महत्वपूर्ण वजह है कि इसमें इन्वेस्टमेंट पर कोई जोखिम नहीं होता है। एलआईसी की आधार शिला प्लान एक नॉन-लिंक्ड इंडिविजुअल लाइफ एश्योरेंस प्लान है, यह स्कीम खासकर बच्चियों और महिलाओं के लिए तैयार किया गया है।
इस योजना में सुरक्षा और बचत दोनों ही मौजूद है
इस स्कीम में आपको 4 लाख रूपये की राशि के लिए आपको रोजाना 29 रूपये का इन्वेस्टमेंट करना होगा। यदि इस इंश्योरेंस के तहत पॉलिसी मैच्योर होने से पहले ही पॉलिसी धारक गुजर जाता है तो उसके परिवार को वित्तीय समर्थन भी मिलता है। इसके साथ मैच्योरिटी पर एकमुश्त राशि का लाभ भी मौजूद है यानी एलआईसी की इस योजना में सुरक्षा और बचत दोनों ही मौजूद है।
अधिकतम तीन लाख रूपये में खरीदा जा सकता है
सबसे कम बेसिक सम एश्योर्ड इस इंश्योरेंस के तहत 75 हजार रूपये प्रति जीवन है और अधिकतम सम एश्योर्ड 3 लाख रूपये हैं। इसका मतलब कि एलआईसी की आधार शिला को अधिकतम तीन लाख रूपये में खरीदा जा सकता है। इसकी पॉलिसी के मैच्योर होने का समय 10 से 20 वर्ष होता है। इस पॉलिसी में प्रीमियम 1, 3, 6, 12 महीने का मौजूद है।
रिटर्न कितना मिलेगा
एक उदाहरण से समझते है यदि आप एक दिन में 29 रूपये की बचत करते है तो आप एक वर्ष में 10959 रूपये का इन्वेस्टमेंट एलआईसी की आधार शिला में कर सकते है। मान लीजिए आप 20 वर्षो में 2,14,696 रूपये का इन्वेस्ट करते है तो फिर मैच्योरिटी पर 3,97,000 रुपये का रिटर्न मिलता है। यह स्कीम 8 वर्ष से 55 वर्ष की महिलाओं के लिए है। एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह स्कीम उन्ही लोगो के लिए है, जो सामान्य, स्वस्थ जीवन जीते है और उनकी कभी भी मेडिकल जांच नही हुई है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
