नई दिल्ली, अगस्त 16। एलआईसी भारत की सरकारी बीमा कंपनी है। ये देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भी है। एलआईसी कई एंडोव्मेंट प्लान, होल लाइफ प्लान, मनी-बैक प्लान और टर्म एश्योरेंस प्लान्स हैं। यहां हम आपको कम इनकम वालों के लिए एलआईसी की बेस्ट पॉलिसी आधार स्तंभ पॉलिसी की जानकारी देंगे। इस स्कीम के फायदों में मैच्योरिटी बेनेफिट सहित कई अन्य लाभ शामिल हैं। आगे जानिए इस योजना की डिटेल।
एलआईसी आधार स्तंभ - नॉन-लिंक्ड एश्योर्ड प्लान
एलआईसी आधार स्तंभ पॉलिसी उन भारतीयों के लिए पेश की जाती है जिनके पास आधार कार्ड हैं। यह एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल प्लान है, जिसका मतलब है कि पॉलिसी सुनिश्चित उच्च रिटर्न दिला सकती है, जिसे इक्विटी मार्केट से लिंक नहीं किया जाएगा। इस योजना के तहत निवेशकों का पैसा सुरक्षित रहेगा। एलआईसी आधार स्तंभ पॉलिसी में पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के मामले में उसके परिवार को वित्तीय सहायता दी जाती है, जबकि मैच्योरिटी अवधि तक पॉलिसीधारक के जीवित रहने पर मैच्योरिटी पर एकमुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा।
क्या है आयु का नियम
एलआईसी आधार स्तंभ पॉलिसी की सबसे महत्वपूर्ण पात्रता यह है कि निवेशक के पास आधार कार्ड होना चाहिए। प्रवेश के समय न्यूनतम आयु 8 वर्ष और प्रवेश के समय अधिकतम आयु 55 वर्ष है। मैच्योरिटी पर अधिकतम आयु 70 वर्ष है।
कम से कम कितनी होगी बीमा राशि
इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति न्यूनतम मूल बीमा राशि 75,000 रुपये होगी, जबकि प्रति जीवन अधिकतम मूल बीमा राशि 300,000 रुपये होगी। दूसरी ओर, मूल बीमा राशि 5,000 रुपये के गुणकों में होगी। ये 75,000 रुपये से 1,50,000 रुपये तक के लिए है। मूल बीमा राशि के लिए यदि 1,50,000 रुपये से अधिक हो तो 10,000 रुपये के गुणकों में निवेश करना होगा।
कितनी होगी प्रीमियम भुगतान अवधि
इस स्कीम का सालाना प्रीमियम 10,821 रु है। आप प्रीमियम को छमाही आधार पर 5468 रु, तिमाही आधार पर 2763 रु और मासिक आधार पर 921 रु होगी। इस तरह आपका डेली प्रीमियम 29 रु है। जैसा कि हमने बताया कि इस प्लान की अधिकतम मैच्योरिटी अवधि 20 साल की है। इस पॉलिसी में 3 लाख रु एश्योर्ड राशि है। लॉयल्टी एडिसन्स 97500 रु होंगे।
ऐसे होगा पैसा डबल
यदि आपकी आयु 20 साल है और आप ये पॉलिसी लें तो रोजाना 29 रुपये 20 साल तक जमा करें। इस तरह आप कुल 206507 रुपये का प्रीमियम भरेंगे। आपको मैच्योरिटी पर 3,97,500 रु मिलेंगे। इनमें 3,00,000 रु एश्योर्ड रकम और 97,500 रु लॉयल्टी एडिसन्स के होंगे।
जानिए बाकी डिटेल
पॉलिसीधारक किसी भी समय योजना को सरेंडर कर सकता है, बशर्ते प्रीमियम का भुगतान कम से कम 2 लगातार वर्षों तक किया गया हो। बता दें कि इसी तरह जीवन लाभ पॉलिसी के लिए प्रवेश आयु 8 वर्ष है और 16 वर्ष की पॉलिसी अवधि के लिए 59 वर्ष तक जा सकती है। 21 और 25 वर्ष की पॉलिसी शर्तों के लिए अधिकतम प्रवेश आयु क्रमशः 54 और 50 वर्ष तक सीमित कर दी गयी है। न्यूनतम बीमा राशि 2 लाख निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम मैच्योरिटी आयु 75 है। क्रमशः 15,000, 25,000, या 50,000 रुपये के न्यूनतम भुगतान के साथ, प्रीमियम का भुगतान त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक रूप से भी किया जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications