नई दिल्ली, सितंबर 4। बहुत लोग अपनी बेटी के एक अच्छे भविष्य के लिए उसके जन्म लेते ही एक बेहतर इंवेस्टमेंट पॉलिसी खरीदने की योजना बनाते है। तो फिर आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी ही पॉलिसी के बारे में बताने वाले है। इस पॉलिसी को एलआईसी ने बेटी की शादी के लिए बनाया है। एलआईसी की इस पॉलिसी का नाम कन्यादान योजना है। इस स्कीम में आप प्रतिदिन 121 रु के हिसाब से महीने के लगभग 3600 रु का प्लान मिल सकता है। मगर यदि कोई व्यक्ति इससे कम का प्लान या फिर इससे अधिक का भी प्लान लेना चाहता है तो फिर वो भी ले सकता है।
25 वर्ष में मिलेंगे 27 लाख रूपये
एलआईसी की इस पॉलिसी में यदि आप प्रतिदिन 121 रु के हिसाब से रूपये जमा करते है तो फिर आपको 25 वर्षो में पूरे 27 लाख रूपये मिलेंगे और इसके साथ ही यदि पॉलिसी धारक पॉलिसी खत्म होने से पहले गुजर जाता है तो फिर उसके परिवार को इस पॉलिसी के प्रीमियम का भुगतान नहीं करना होगा और उसे हर वर्ष 1 लाख रु भी दिया जायेगा साथ ही 25 वर्ष पूरा होने पर पॉलिसी के नॉमिनी को पूरा 27 लाख रु अलग से मिलेगा।
यह पॉलिसी किस उम्र पर मिलेगी
यदि कोई व्यक्ति इस पॉलिसी को खरीदना चाहता है तो फिर उस व्यक्ति की उम्र कम से कम 30 वर्ष होनी चाहिए और बेटी की आयु 1 वर्ष। ये प्लान 25 वर्ष के लिए मिलेगा। लेकिन आपको प्रीमियम राशि 22 वर्ष तक बस देना होगा। मगर ये पॉलिसी आपकी और आपकी बेटी की उम्र के हिसाब से मिलती है। बेटी की आयु के हिसाब से इस पॉलिसी की समय सीमा घट जाएगी।
एक नजर इस पॉलिसी पर
इस पॉलिसी को 25 वर्षो के लिए लिया जा सकता है। इस पॉलिसी में प्रीमियम 22 वर्ष तक देना होगा। हर महीने 3600 रु देने होंगे। इसी बीच बीमा धारक गुजर जाता है तो फिर परिवार को प्रीमियम की राशि का भुगतान नहीं करना होगा। बेटी को प्रीमियम के बचे वर्ष में हर वर्ष 1 लाख रूपये मिलेंगे और पॉलिसी के पूरे होने पर नॉमिनी को पूरे 27 लाख रूपये दिए जायेंगे। साथ ही इस पॉलिसी को कम की भी और अधिक की भी ली जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications