नयी दिल्ली। सरकार देश की सबसे बड़े जीवन बीमा कंपनी एलआईसी में 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए कैबिनेट की मंजूरी लेने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े बजट अंतर को भरने के लिए संसाधनों की तलाश में हैं। सरकार हिस्सेदारी बेचने के लिए संसद में उस अधिनियम को संशोधित करने की भी योजना बना रही है, जिसके तहत एलआईसी की स्थापना की गयी थी। जहां तक एलआईसी के आईपीओ का सवाल है तो एलआईसी के इश्यू की टाइमिंग बाजार की स्थितियों पर निर्भर करती है। बता दें कि एलआईसी की हिस्सेदारी की बिकवाली किस्तों में किए जाने की संभावना है।
सरकार को मिलेगी मदद
कोरोना संकट के आ जाने से ग्रोथ रुक गयी है और वित्तीय घाटे के 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.5 फीसदी तक जाने का खतरा है। ऐसे में एलआईसी में हिस्सा बेचने से सरकार को अपनी फाइनेंसिंग में मदद मिलेगी। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन ने 1 अप्रैल 2002 से चालू हुए वित्तीय वर्ष में संपत्ति बिक्री के माध्यम से लगभग 57 अरब रुपये जुटाए हैं, जबकि चालू वित्त वर्ष के लिए विनिवेश लक्ष्य 2.1 लाख करोड़ रुपये का है। सरकार ने एलआईसी के आईपीओ में शेयर बेचने में मदद के लिए डेलॉइट टूचे टोहमात्सु इंडिया और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स को चुना है। ये सलाहकार एलआईसी के कैपिटल स्ट्रक्चर का वैल्यूएशन करने में मदद करेंगे। साथ ही कंपनी को अपनी फाइनेंशियल डिटेल को फिर से तैयार करने में भी मदद करेंगे।
क्या होगा सरकार का कदम
प्रस्ताव के तहत सरकार 200 अरब रुपये की अधिकृत पूंजी के लिए संसद में एक संशोधन प्रस्ताव भी लाएगी। इस पूंजी को 20 अरब शेयरों में विभाजित किया जाएगा। एलआईसी में हिस्सा बेचने के लिए तैयार किया गया एक मंत्री पैनल आईपीओ के आकार पर फैसला करेगा, जबकि कैबिनेट कंपनी के कैपिटल स्ट्रक्चर में बदलाव पर विचार करेगा। बता दें कि एलआईसी की मौजूदा असेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) और बिजनेस प्रीमियम के आधार पर इसकी वैल्यूएशन 8 से 10 लाख करोड़ रुपये हो सकती है। एलआईसी के आईपीओ का प्रभाव इतना होगा कि इसकी लिस्टिंग के बाद भारतीय शेयर बाजार की ग्लोबल रेटिंग भी बदल सकती है।
निवेश का होगा बड़ा मौका
एलआईसी का आईपीओ कमाई का तगड़ा मौका होगा। मोदी सरकार की एलआईसी का आईपीओ लाने की तैयारियां ठीक लग रही हैं। हालांकि इसका आईपीओ अगले साल ही आने की संभावना है। लिस्टिंग होने से ये देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन जाएगी। इस समय देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है। आईपीओ निवेश का एक खास मौका होता है। एलआईसी जैसी कंपनी में पैसा लगाना मुनाफे का सौदा हो सकता है।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications