LG India Share Price: आज एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की भारतीय शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई है। उपभोक्ता वस्तुओं की प्रमुख कंपनी का इश्यू प्राइस से 50% ज्यादा प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है। NSE पर इसकी शुरुआती कीमत 1,710 रुपये और BSE पर 1,715 रुपये प्रति शेयर है।

एलजी इंडिया शेयर प्राइस
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के शेयर मंगलवार को 1,715 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट होने के बाद 1,736 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इस कीमत पर, शेयर IPO के निर्गम मूल्य 1,140 रुपये से 52.31% अधिक पर कारोबार कर रहा था। लेकिन अगर कुछ ब्रोकरेज फर्मों के अनुमानों पर गौर करें, तो आगे चलकर इस शेयर में और भी तेजी देखने को मिल सकती है।
सुबह 10:53 पर NSE पर शेयर 3.07% के गिरावट के साथ 1660 रुपये पर कारोबार कर रहे।
एलजी इंडिया शेयरों का टारगेट प्राइस
- पीएल कैपिटल- पीएल कैपिटल ने 'Buy' रेटिंग और 1,780 रुपये के टारगेट के साथ कवरेज शुरू किया, और शेयर का मूल्यांकन वित्त वर्ष 28ई की आय के 42 गुना पर किया।
- इक्विरस कैपिटल- ब्रोकरेज फर्म ने नई लिस्ट हुई एलजी इंडिया शेयरों को 1700 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- मोतीलाल ओसवाल- मोतीलाल ओसवाल ने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया पर 'BUy' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू कर दिया है। उन्होंने 1,800 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस रखा है, जो मौजूदा स्तरों से 58% की बढ़त दिखाता है।
- आनंद राठी- आनंद राठी ने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया पर भी 'Buy' की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। उन्होंने 1,725 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है।
- MOFSL- एमओएफएसएल के भारत की 14 प्रतिशत सीएजीआर बढ़ोतरी का हवाला देते हुए 1,800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
- आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज- आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 1,700 रुपये का टारगेट तय किया है।
- एमके ग्लोबल- एमके ग्लोबल सबसे ज्यादा आशावादी बना हुआ है, जिसने 2,050 रुपये का टारगेट रखा है, जो 80% की बढ़त दिखाता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 23 अगस्त को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications