LG Electronics India IPO: आईपीओ के ज़रिए शेयर मार्केट से पैसा कमाने की चाह रखने वाले निवेशकों को एक और बड़ा मौका मिलने जा रहा है। दरअसल, दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने अपनी भारतीय यूनिट एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ (LG Electronics IPO) जल्द लाने की तैयारी पूरी कर ली है।

दरअसल, कंपनी ने अपनी आईपीओ के लिए बाज़ार नियामक सेबी के पास अपने पेपर्स जमा कर दिए हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गुरुवार, 25 सितंबर को अपने अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP के लिए मंजूरी हासिल कर ली है। यदि कंपनी का आईपीओ आता है तो माना जा रहा है कि यह भारत के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर्स में से एक होगा।
सूत्रों के हवाले से ब्लूमबर्ग ने कहा है कि इससे कंपनी का मूल्यांकन लगभग 9 अरब डॉलर हो जाएगा। ये दिसंबर में पहली बार सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल करते समय अनुमानित 15 अरब डॉलर से काफी कम है।
कब तक आएगा LG Electronics IPO?
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ कब लॉन्च होगा, इस बारे में फिलहाल पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। इस संबंध में कंपनी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, यदि आईपीओ को मंजूरी को मिलती है तो ये 2025 का तीसरा सबसे बड़ा इश्यू हो सकता है। इससे पहले इस साल में एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने 10 अरब डॉलर से अधिक जुटाए थे।
LG Electronics India IPO: अब तक क्या-क्या हुआ?
दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज कंपनी ने इससे पहले 10.18 करोड़ शेयर, यानी लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए अप्लाई किया था, जिसे मार्च में मंजूरी मिल गई थी। बाद में बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते वैल्यूएशन 10.5-11.5 अरब डॉलर के दायरे में आ जाने के कारण इस इश्यू को टाल दिया गया।
ब्लूमबर्ग के अनुसार, पिछले महीने कंपनी ने अपना अपडेटेड ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया, जिससे अक्टूबर में लॉन्च का रास्ता साफ हो गया।
ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, एक्सिस बैंक लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली, जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी, बोफा सिक्योरिटीज इंक और सिटीग्रुप इंक शेयर बिक्री के एडवाइजर हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications