Lenskart Solutions IPO Subscription Open: दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय संस्थान में से एक सॉफ्टबैंक द्वारा सपोर्टेड आईवियर स्टार्टअप लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का का आईपीओ आज यानी 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 4 अक्टूबर को बंद होगा। लेंसकार्ट का आईपीओ 7,278.02 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू कुल 2,150 करोड़ रुपये वैल्यू के 5.35 करोड़ नए शेयरों और 5,128.02 करोड़ रुपये वैल्यू के 12.76 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल का संयोजन है।

कंपनी अपने शेयरों की पेशकश के लिए 382-402 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय की है। लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के आईपीओ का अलॉटमेंट 6 नवंबर, 2025 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, लेंसकार्ट सॉल्यूशंस का आईपीओ बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग तिथि 10 नवंबर, 2025 तय की गई है।
कम से कम 14874 रुपये में कर सकते हैं निवेश
लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के आईपीओ में आवेदन के लिए लॉट साइज़ 37 है। रिटेलर के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से 14,874 रुपये (37 शेयर) है। वहीं, sNII के लिए लॉट साइज़ निवेश 14 लॉट (518 शेयर) है, जिसकी कुल राशि 2,08,236 रुपये है और bNII के लिए 68 लॉट (2,516 शेयर) है, जिसकी कुल राशि 10,11,432 रुपये है। MUFG Intime India Pvt.Ltd. इस इश्यू के रजिस्ट्रार हैं।
कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 3,268 करोड़ रुपये
आईपीओ खुलने से पहले लेंसकार्ट ने एंकर निवेशकों से 3,268.4 करोड़ रुपये जुटाए, जिनमें सिंगापुर सरकार, सिंगापुर मौद्रिक प्राधिकरण, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल (नॉर्वे), ब्लैकरॉक, गोल्डमैन सैक्स, नोमुरा, जेपी मॉर्गन आदि शामिल हैं।
ओएफएस में संस्थापक और सीईओ पीयूष बंसल, सॉफ्टबैंक के एसवीएफ II लाइटबल्ब (केमैन), केदारा कैपिटल, क्रिसकैपिटल के पीआई ऑपर्च्युनिटीज फंड II, केकेआर के मैकरिची इन्वेस्टमेंट्स और अल्फा वेव वेंचर्स की हिस्सेदारी शामिल होगी। इश्यू के बाद प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 19.9% से घटकर 17.7% होने की उम्मीद है।
Lenskart Solutions IPO Subscription Day 1
लेंसकार्ट सॉल्यूशंस के IPO को पहले दिन अब तक 0.08 गुना सब्सक्राइब किया गया है। यह ऑफर 31 अक्टूबर, 2025 सुबह 10:49:38 बजे (पहले दिन) तक रिटेल सेगमेंट में 0.32 गुना, QIB (एक्स एंकर) में 0.00 गुना और NII कैटेगरी में 0.07 गुना सब्सक्राइब हुआ।
- क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0.00
- गैर-संस्थागत निवेशक (NIIS) - 0.07
- रिटेल निवेशक (RII) - 0.32
- कुल - 0.08
Lenskart Solutions IPO GMP
सब्सक्रिप्शन खुलने से पहले ही लेंसकार्ट आईपीओ की डिमाड ग्रे मार्केट में जबरदस्त बनी हुई है। ग्रे मार्केट प्रीमियम को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट्स के मुताबिक, आईपीओ का जीएमपी 71 रुपये है। यानी अपर प्राइस बैंड 402 रुपये के हिसाब से देखें तो लेंसकार्ट का आईपीओ 17.66% प्रीमियम के साथ 473 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। हालांकि यहां ध्यान रखने वाली बात है कि ग्रे मार्केट एक अनऑफिशियल मार्केट हैं और यह जीएमपी एक अनुमान है, वास्तिक लिस्टिंग कुछ भी हो सकता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
