Leela Hotels IPO Opens For Subscritpion: 'द लीला' ब्रांड की पैरेंट कंपनी स्क्लॉस बेंगलुरु लिमिटेड (Schloss Bangalore Limited) लीला होटल का आईपीओ (IPO) आज सोमवार 26 मई को खुल गया है। लीला होटल का बुकबिलडिंग इश्यू 3,500 करोड़ रुपए है। इस मेनबोर्ड आईपीओ का प्राइस बैंड 413 रुपए से 435 रुपए प्रति शेयर है। एक लॉट में 34 शेयर्स तय किए गए हैं।

ग्रे मार्केट कैसा दे रहा है संकेत?
द लीला आईपीओ के लिए ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में उत्साह देखने को मिल रहा है। आज 26 मई को इन्वेस्टरगेन डॉट कॉम के अनुसार, ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 13 रुपये तक पहुंच गया है। यह 448 रुपये पर लिस्टिंग का संकेत दे रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप IPO में ₹435 पर शेयर खरीदते हैं, तो लिस्टिंग के समय इसका प्राइस करीब ₹448 हो सकता है, जिससे आपको लगभग 3% का फायदा हो सकता है।
क्या है इस IPO का टारगेट?
लीला होटल्स इस IPO के ज़रिए 3,500 करोड़ रुपए की पूंजी बाजार से जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी की योजना है कि इस रकम का इस्तेमाल अपने होटल नेटवर्क के एक्सपेंशन कर्ज चुकाने और अन्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाए। IPO शुरू होने से ठीक पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1,575 करोड़ रुपए की राशि पहले ही जुटा ली है। यह दिखाता है कि बड़े निवेशक कंपनी की संभावनाओं को लेकर बेहतर हैं।
IPO का पूरा फ्रेम
इस आईपीओ को बुक बिल्ट इश्यू के रूप में लाया गया है, जिसमें दो मुख्य हिस्से शामिल हैं:
फ्रेश इश्यू: इसमें कंपनी 5.75 करोड़ नए शेयर जारी कर रही है।
ऑफर फॉर सेल (OFS): प्रमोटर Project Ballet Bangalore Holdings द्वारा 2.3 करोड़ शेयर बेचे जा रहे हैं।
इसका मतलब है कि इस इश्यू में नई पूंजी के साथ-साथ प्रमोटरों की हिस्सेदारी में भी कुछ कटौती होगी।
किन्हें कितना मिलेगा मौका?
कंपनी ने IPO में निवेशकों को तीन कैटेगरी में बांटा है।
75% हिस्सेदारी बड़े निवेशकों (QIB) के लिए आरक्षित है।
15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) को मिलेगा।
10% हिस्सा खुदरा निवेशकों (Retail Investors) के लिए रखा गया है।
इसका मकसद सभी तरह के निवेशकों को भाग लेने का मौका देना है।
प्राइस बैंड और लॉट साइज की जानकारी
लीला होटल्स ने इस इश्यू के लिए ₹413 से ₹435 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। IPO में एक लॉट में 34 शेयर होंगे। एक खुदरा निवेशक कम से कम 1 लॉट के लिए आवेदन कर सकता है, यानी ₹14,790 का निवेश करना होगा। कोई भी निवेशक अधिकतम 13 लॉट तक खरीद सकता है, जो लगभग ₹1,92,270 होता है।
कंपनी की मजबूती और भविष्य की पॉसिबिलिटी
लीला होटल्स का नाम देश की सबसे बड़ी और लग्जरी होटल कैटेगरी में शुमार है। कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में अपने ब्रांड को मजबूत किया है और देश के प्रमुख शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। देश में घरेलू पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के भविष्य को उज्ज्वल माना जा रहा है। ऐसे में लीला होटल्स के IPO में निवेश करना एक स्मार्ट कदम साबित हो सकता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications